---विज्ञापन---

बीजेपी की इलेक्शन और मेनिफेस्टो कमेटी गठित, पंचारिया-मेघवाल को मिली जिम्मेदारी, वसुंधरा को नहीं मिली जगह

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में दोनों ही पार्टियां चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी हाईकमान ने गुरुवार को चुनाव प्रबंधन समिति और मेनिफेस्टो कमेटी का गठन कर दिया हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद और मंत्री नारायण पंचारिया को चुनाव […]

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में दोनों ही पार्टियां चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी हाईकमान ने गुरुवार को चुनाव प्रबंधन समिति और मेनिफेस्टो कमेटी का गठन कर दिया हैं।

पूर्व राज्यसभा सांसद और मंत्री नारायण पंचारिया को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वसुंधरा राजे को दोनों ही कमेटियों में जगह नहीं मिली। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि वसुंधरा राजे को दोनों में से किसी एक कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

वसुंधरा समेत वरिष्ठ नेता करेंगे पार्टी का प्रचार

इससे पहले प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में कमेटियों के नामों की घोषणा की गई। वहीं प्रेस वार्ता में जब वसुंधरा राजे को लेकर सवाल किया गया तो प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि पार्टी में और भी कई वरिष्ठ नेता है वे पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

---विज्ञापन---

चुनाव समिति में इन नेताओं को मिली जगह

चुनाव प्रबंधन समिति में 21 नेताओं को स्थान मिला है। इसमें 1 संयोजक, 14 सदस्य और 6 सह संयोजक बनाए गए हैं। कमेटी में नारायण पंचारिया संयोजक, ओंकार सिंह, सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, भजनलाल शर्मा, दामोदर अग्रवाल, सीएम मीणा और कन्हैयालाल बैरवा को संयोजक बनाया गया है।

मेनिफेस्टो कमेटी की जिम्मेदारी संभालेंगे अर्जुनराम

---विज्ञापन---

वहीं मेनिफेस्टो कमेटी में 25 नेताओं को जगह मिली है। कमेटी में 1 संयोजक, 17 सदस्य और 7 सह संयोजक बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को संयोजक बनाया गया है। वहीं उनके साथ राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ीलाल मीणा, अल्का सिंह गुर्जर, राव राजेन्द्र सिंह, सुभाष मेहरिया, प्रभुलाल सैनी और पार्षद राखी राठौड़ को कमेटी में सह-संयोजक बनाया गया हैं।

First published on: Aug 17, 2023 02:09 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola