Rajasthan Election 2023: कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा सरदारशहर में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सीएम के पीछे वाले बंगले में रहते हैं। उसमें रात को 8 बजे के बाद गाना गाते हैं….. सामने वाले बंगले में चांद का टुकड़ा बैठा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष रात 8 बजे के बाद महफिल करते हैं। उसके बाद सीएम बन जाते हैं।
राठौड़ साहब 8 बजे के बाद मंच से नहीं बोल सकते
डोटासरा यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि एक मैंने उनसे मांग की थी कि विधानसभा में गाना गाकर सुनाओ, लेकिन शरमा गए और कहा कि रात 8 बजे का टाइम ही अलग होता है। डोटासरा ने कहा कि वो 8 बजे के बाद मंच से नहीं बोल सकते मैं तो सादा आदमी हूं, मैं कोई महफिल नहीं करता, मैं तो किसान का बेटा हूं, मास्टर का बेटा हूं, लेकिन राठौड़ साहब 8 बजे के बाद महफिल जरूर करते हैं।
जिताऊ उम्मीदवार को ही मिलेगा टिकट
पीसीसी चीफ डोटासरा ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट देगी। ये जरूरी नहीं कि सीटिंग एमएलए को ही टिकट मिले। पार्टी उसी को टिकट देगी, जो जिताऊ हो और 36 कौम को एक साथ लेकर चले।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
22 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines