Rajasthan Election 2023 : चुनाव में जहां नेता एक-एक वोट पाने के लिए जद्दोजेहद करते हैं अगर वहीं उनको सैकड़ों वोट एक परिवार से एक साथ मिल जाएं तो सोचिए क्या होगा। राजस्थान में कुछ संयुक्त परिवार ऐसे ही हैं जिस उम्मीदवार को इन्होंने वोट देने का मन बना लिया उसे मालामाल कर देते हैं। क्योंकि एक ही परिवार में 25 से लेकर 113 वोट हैं। चुनाव के समय इन परिवारों की चौखट में नेताओं की कतार लगती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन संयुक्त परिवारों में आज भी एक लोकतंत्र है और एक मुखिया है। इसी मुखिया के कहने पर लोग वोट देते हैं। ये परिवार न सिर्फ त्योहार एकजुटता से मनाते हैं बल्कि लोकतंत्र के पर्व में भी गाते-बजाते साथ मतदान करने जाते हैं। आइए आपको इन परिवारों की कहानी बताते हैं।
रावतभाटा : 36 लोगों का परिवार 26 मतदाता
रावतभाटा में 36 सदस्यों का परिवार लोगों के बीच एकता और सदभाव की मिसाल है। इनमें 26 मतदाता जो एक साथ वोट करने जाते हैं। परिवार के वरिष्ठ मतदाता 79 वर्षीय हाजी मुबारिक भाटी हैं और सबसे छोटे 18 वर्षीय ईशान और जीशान जो पहली बार मतदान करेंगे। भाटी बताते हैं कि जब उनका परिवार एक साथ मतदान करने निकलता है तो लोग खूब फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर कर मिसाल देते हैं।
अजमेर में 186 लोगों के कुनबे में 113 वोट
यहां 186 सदस्यों का परिवार मतदान के उत्सव को धूमधाम से मनाता है। इस परिवार के 113 लोग वोटर हैं जो गाते-बजाते साथ-साथ मतदान करने जाते हैं। सभी दलों के नेता इस परिवार से एक बार नहीं कई बार मिलने जाते हैं। जिले में रामसर कस्बे के माली मोहल्ला निवासी मोहनलाल के परिवार में पांच पीढ़ी के छह भाइयों का परिवार एक रहता है। परिवार की 11 महिलाएं एक साथ खाना बनाती हैं।
नागौर में 40 सदस्यों में 24 मतदाता
नावां में मोरवाल (कुमावत) परिवार है। हरिओम कॉलोनी के इस परिवार में 40 सदस्य हैं जिनमें 24 मतदाता हैं। सभी वोट डालने जाएंगे। यह परिवार अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करता है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे यूनुस खान? अब कांग्रेस में शामिल होने की लगाई जा रही अटकलें
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
23 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines