Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शुक्रवार रात को बिहार की तर्ज पर राजस्थान में जाति सर्वेक्षण कराया जाएगा।। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम में शुक्रवार को कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक में जाति आधारित गणना, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना यात्रा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत अन्य नेता शामिल हुए।
वहीं बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान सरकार भी बिहार की तरह राजस्थान सरकार भी एक जाति सर्वेक्षण कराएगी। इस दौरान सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाति सर्वेक्षण और जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी की अवधारणा को राज्य में आगे बढ़ाया जाएगा है। राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं। जितनी जिसकी जनसंख्या है, उसकी भागीदारी उतनी होनी चाहिए। हम इस अवधारणा को आगे बढ़ाएंगे, पार्टी की मंशा को ध्यान में रखते हुए। राजस्थान सरकार को इस अभियान की घोषणा करनी चाहिए।
जाति के अनुसार योजनाएं बनाएंगे
सीएम गहलोत ने आगे कहा कि, देश के अंदर अन्य तरह की जातियां है। बहुत से धर्म के लोग रहते हैं। सभी जातियां अलग-अलग काम करती हैं, जाति की जनसंख्या के आधार पर योजनाएं बनायेंगे। तो हमें क्या योजनाएं इनके लिये बनानी हैं, हमारे लिए जाति के अनुसार योजना बनाना आसान हो जाएगा। वहीं सभा के दौरान प्रदेश प्रभारी सुखजिदंर सिंह रंधावा ने कहा कि, हमने बैठक में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की यात्रा के बारे में चर्चा के साथ-साथ जाति आधारित गणना के मुद्दे पर भी बात की है।
वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने बताया कि पार्टी के चुनावी अभियान में हमारा जो नारा होगा। ‘काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से’। क्योंकि कांग्रेस पार्टी में ऐतिहासिक काम हुये हैं। साथ ही उन्होनें बैठक में बताया कि सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। जिसमें ईआरसीपी के बारें में चर्चा की जायेगी।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines