Rajasthan Election 2023 CM Ashok Gehlot Press Confrence Update On ED Raids: ईडी के पेपरलीक मामले में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी को लेकर सीएम गहलोत ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि आज देश की स्थिति चिंताजनक है। देश में एजेंसियों को दुरूपयोग हो रहा है। इन्होंने पूरे देश में आतंक मचा रखा है। सीएम ने कहा कि सवाल मेरे बेटे या डोटासरा का नहीं है। ईडी और सीबीआई की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि कल हमने महिलाओं के लिए योजना की घोषणा की और आज इन्होंने छापेमारी शुरू कर दी है। ये लोग टिड्डी दल की तरह ईडी का उपयोग कर रहे हैं।
वे तो मुझे टारगेट कर रहे हैं
सीएम ने कहा कि वैभव गहलोत को समन मिलने पर उन्होंने कहा कि मैं करीब 5-10 साल से सुन रहा हूं कि उसके खिलाफ शिकायत की गई है। कल ईडी का समन आया कि 26 अक्टूबर को हाजिर होना है। हम इनसे डरने वाले नहीं है। कल हम राजस्थान को 5 और गारंटी देने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ इथोपिया में निवेश की शिकायत हुई है। एसओजी बार-बार रिक्वेस्ट कर रही है कार्रवाई के लिए लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सीएम गहलोत ने अपने बेटे को लेकर कहा कि वैभव की यह टैक्सी की कंपनी है उसका मामला है। अब इस कंपनी में किसको शेयर बेचे उसका जवाब कंपनी दे रही है। वे तो मुझे टारगेट कर रहे हैं। मैं उनके निशाने पर हूं लेकिन मैं उनको बता दूं हम कामयाब होकर दिखाएंगे। इन्होंने जो आज किया है उसका जवाब प्रदेश की जनता देगी।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines