Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहा चुनावी शोर आज थम जाएगा। प्रत्याशियों के समर्थन में जुटे दिग्गज नेता आज शाम 5 बजे के बाद प्रचार नहीं कर पाएंगे। इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सीएम ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा क वे पीएम के तौर पर फ्री अनाज समेत कई घोषणाएं कर रहे हैं और हम आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। वे गुजराती बोलकर वोट मांग रहे हैं। मैं भी राजस्थान हूं, मैं आपसे दूर नहीं हूं।
सीएम गहलोत ने कहा कि महादेव ऐप और लाल डायरी की सुप्रीम कोर्ट से जांच होनी चाहिए। चुनाव जीतने के लिए ये लोग षड्यंत्र करने में जुटे हैं। ये चुनाव जीतकर मुझे अरेस्ट करना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि उनके पास मुद्दे नहीं है वे सिर्फ लोगों को भड़का रहे हैं।
रिपीट होगी हमारी सरकार
सीएम ने कहा कि जब केरल में कोविड में अच्छे काम के आधार पर सरकार रिपीट हो सकती है तो हमनें भी कोविड के दौरान अच्छे काम किए हैं। ऐसे में राजस्थान में हमारी सरकार भी रिपीट हो सकती है। उन्होनंे कहा कि 7 गारंटियों का विश्वास हमारे साथ है। यहां कोई एंटी इंकम्बेंसी नहीं हैं। हमारे घोषणा पत्र किए गए वादों को लेकर जनता में उत्साह है। वहीं भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर लोगों ने निराशा व्यक्त की है। बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 25 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजें 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
सब कुछ षड्यंत्र के तहत हुआ
सीएम गहलोत ने कहा कि चुनाव से चार दिन पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को अरेस्ट करने की साजिश रची गई थी। उन्होंने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उसमें ये लोग फेल हो गए। षड्यंत्र करके पीएम के मुंह से महादेव ऐप और लाल डायरी बुलवाया गया। इसके लिए पूरी प्लानिंग की गई। फिर विधानसभा में रखी गई। इसके बाद सीकर में पीएम मोदी की सभा रखी गई और उस सभा में उनसे लाल डायरी को लेकर झूठ बुलवाया गया। इसी तरह की प्लानिंग छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप को लेकर की गई। ऐसे में ये लोग छत्तीसगढ़ में एक्सपोज हो गए और यहां भी हो जाएंगे।
गुर्जरों को बरगला रहे हैं पीएम
सीएम ने कहा कि वे चुनाव में स्वर्गीय राजेश पायलट को लेकर आ गए। कांग्रेस के अंदर क्या हुआ उस पर भी वे बोल रहे हैं। गुर्जरों को भड़काने के लिए राजेश पायलट को लेकर आ गए। आरक्षण आंदोलन के दौरान भाजपा के राज में पुलिस फायरिंग हुई जिसमें 72 गुर्जर मारे गए थे। वहीं मेरे राज में गुर्जरों पर लाठीचार्ज तक नहीं किया गया।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines