Rajasthan Election 2023: BJP की पहली लिस्ट जारी होते ही नेताओं की नाराजगी शुरू, पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

BJP First List Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने टिकट कटने वाले नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए कमेटी का गठन करने का फैसला लिया है।

Rajasthan Election 2023 BJP First List Resentment Party Form Committee

Rajasthan Election 2023 BJP First List Resentment Party Form Committee

BJP First List Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट में 41 उम्मीदवारों का नाम शामिल है, जबकि 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। हालांकि कई नेताओं का टिकट कट गया है। ऐसे में पार्टी में नाराजगी शुरू हो गई है। अब बीजेपी ने टिकट कटने वाले नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए कमेटी का गठन करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, पार्टी ने 8-10 नेताओं की कमेटी बना दी है। इस कमेटी की अध्यक्षता सांसद कैलाश चौधरी करेंगे।

विज्ञापन

दो विधायकों का टिकट कटा

बता दें कि बीजेपी ने वसुंधरा गुट के दो विधायकों का टिकट काटा है। जयपुर की विद्याधर नगर सीट से वर्तमान विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काटा गया है। इनकी जगह राजसमंद की सांसद दीया कुमारी को टिकट मिला है। इसके अलावा पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और कालूलाल गुर्जर को भी टिकट नहीं मिला है।

विज्ञापन

जबकि नरेंद्र कुमार को मांडवा, दीया कुमारी को विद्याधर नगर, बालकनाथ को तिजारा, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर और भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से टिकट दिया गया है। वहीं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा और सांचौर से देवजी पटेल मैदान में होंगे।

विज्ञापन

दूसरी और तीसरी लिस्ट में मिल सकता है मौका 

जानकारों का कहना है कि भाजपा आलाकमान एमपी की तर्ज पर दूसरी और तीसरी लिस्ट में वसुंधरा समर्थकों को टिकट दे सकती है। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि दूसरी लिस्ट में कितने नेताओं को जगह मिलती है। गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा सीट की 200 सीटें हैं। फिलहाल कांग्रेस का सत्ता पर कब्जा है। चुनाव आयोग के अनुसार, राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि नतीजे अन्य चार राज्यों के साथ 3 दिसंबर को आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ