ED Raid In Rajasthan: राजस्थान में एक बार फिर ED एक्शन में है। जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने प्रदेशभर में करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तलाशी ले रही है।
अधिकारियों और ठेकेदारों में मचा हड़कंप
राजस्थान में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। ईडी की इस छापेमारी में IAS सुबोध अग्रवाल और चीफ इंजीनियर केडी गुप्ता के ठिकाने भी शामिल हैं। छापेमारी से अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। वहीं, केडी गुप्ता, चीफ इंजीनियर, दिनेश गोयल, इंजीनियर और रामकरण शर्मा, प्रॉपर्टी डीलर के जयपुर स्थित ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
गहलोत बोले- घिनौनी राजनीति हो रही
प्रदेश में लगातार हो रही ईडी की छापेमारी को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, क्या इतने बड़े मुल्क में आर्थिक अपराध नहीं हो रहे हैं? एजेंसियों को वहां ध्यान देना चाहिए लेकिन, ईडी का ध्यान सिर्फ राजनेताओं पर जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ईडी को हमारे अध्यक्ष डोटासरा व मेरे पुत्र के पास कुछ नहीं मिला है। सरकार गिराने के लिए ईडी का उपयोग करना गलत है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए ईडी और सीबीआई के जरिए घिनौनी राजनीति हो रही है।
यह भी पढ़ें- Survey: राजस्थान के चुनाव में BJP को पूर्ण बहुमत, कांग्रेस 78 सीटों तक सिमटी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पेश होने का समन जारी किया था तो, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई थी।
बता दें कि राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले ED एक्टिव मोड पर आ गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और ईडी लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में जल जीवन मिशन घोटाला मामले में ईडी की टीम आज राजस्थान में 20 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
12 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
14 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines