हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिखीं एक्शन मोड में, NH के निर्माण में देरी को लेकर अफसरों की लगाई क्लास

Rajasthan Deputy CM : राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पचपदरा-बागुंडी खंड का अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जबकि दिसंबर 2024 तक इस परियोजना को पूरा किया जाना था। निर्माण में देरी की शिकायत मिलने पर मंगलवार को डिप्टी सीएम दीया कुमार ने परियोजना का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
deputy cm diya kumari

केजे श्रीवत्सन, जयपुर 

Rajasthan Deputy CM  : राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मंगलवार को रिफाइनरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पचपदरा-बागुंडी खंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी और गुणवत्ता में कमी को लेकर अफसरों की क्लास लगा दी। उन्होंने इस दौरान संबंधित ठेकेदार, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर और कार्यकारी अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन सभी अफसरों पर एक्शन हो सकता है।

दिसंबर 2024 पूरी होनी थी परियोजना

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पचपदरा-बागुंडी के इस एनएच 25 के इस खंड की लंबाई 22 किलोमीटर है और इसका निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। यह परियोजना दिसंबर 2024 तक पूरी हो जानी थी, लेकिन अब तक केवल 60 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है। इसे लेकर डिप्टी सीएम को लोगों से शिकायतें भी मिली। जिसके बाद मंगलवार को डिप्टी सीएम ने इस परियोजना का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम ने जल्द ही इस परियोजना को पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।

गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि यह राजमार्ग क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि आगे से समयबद्ध तरीके से काम हो और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी और प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

क्या इफ्तार पार्टीज का बिहार के चुनाव पर पड़ेगा असर?

विज्ञापन

View Results

चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरा ठेकेदार

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पचपदरा-बागुंडी खंड के निर्माण में ठेकेदार शुरू से ही लापरवाही बरत रहा है। ठेकेदार को पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन कार्य प्रगति में सुधार नहीं हुआ। हालांकि, डिप्टी सीएम के दौरे के बाद अब इस मामले में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, निरीक्षण के दौरान दीया कुमारी ने यह भी जोर दिया कि जल्दबाजी में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।



 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola