Rajasthan Dausa Accident News: राजस्थान के दौसा में एक भीषण हादसा हुआ है। दौसा कलेक्ट्रेट सर्किल के पास एक बस अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर सामने आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवागमन को रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि हादसा नेशनल हाईवे-21 पर हुआ है।
डिवाइडर तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरी बस
दौसा कलक्ट्रेट से 300 मीटर दूर हाईवे 21 पर बने आरओबी की दीवार तोड़ कर एक निजी कोच बस रात करीब 2.15 बजे रेल्वे ट्रेक पर गिर गई। सूचना के बाद दौसा प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक आरोबी के पास रास्ता नहीं होने से बचाव व राहत कार्य में परेशानी के दौर से गुजरना पड़ा। घंटो की मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों को निकाला। हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहा है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक, दौसा के एडीएम राजकुमार कासवा ने बताया कि हादसे के बाद 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए एसडीएम को मौके पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ेंः Viral Video: इश्क और जंग में सब जायज… गर्लफ्रेंड से मिला तो दिल खिला, अचानक आए लड़की के घरवाले, जान के पड़े लाले
ट्रेनों की आवागावन पर रोक
सूचना के बाद कलक्टर कमर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे व रेलवे के अधिकारियों से बात कर दिल्ली जयपुर रेल मार्ग को बंद करवाया। एएसपी बजरंग सिंह ने मौके पर पहुंच कर घायलों व मृतकों के शवों को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। बताया जा रहा है कि ये बस हरिद्वार से उदयपुर जा रही थी। बस में ज्यादातर लोग अपनों के अस्थि विसर्जन के बाद लौट रहे थे।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
11 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines