Rajasthan: कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 1 किलो सोना, दुबई से पानदान में छिपाकर लाया था आरोपी
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 166 ग्राम गोल्ड पकड़ा है। मामला सोमवार दोपहर के बाद का बताया जा रहा है। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने इसका खुलासा 11 बजे किया। इसकी कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। देर शाम को पूछताछ के बाद यात्री को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विभाग ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद दुबई से आई उड़ान से एक यात्री को संदेह होने पर डिटेन किया गया। जब टीम ने उससे छानबीन की तो पानदान में गोल्ड मिला। डिटेन किया गया यात्री नागौर का बताया जा रहा है। इससे पहले जब उससे पूछताछ की गई तो वह टीम को गुमराह करता रहा।
यात्री से की गई पूछताछ के आधार पर विभाग ने बताया कि यात्री 3 महीने पहले नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था। इसके बाद वह पहली बार दुबई से राजस्थान आ रहा था। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद टीम ने सामान की जांच की तो उसमें गोल्ड नहीं मिला। इसके बाद यात्री के सामान में रखे तंबाकू के पानदान के बारे में पूछा गया और इसके बारे में पूछताछ की। इस पर युवक ने बताया कि यह मैटल का है। चैंकिग करने पर उसमें से गोल्ड निकलना शुरू हुआ।
22 जुलाई को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कार्रवाई करते हुए कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 20 लाख का सोना पकड़ा। जब्त किए गए सोने का वजन 318 ग्राम था। यह यात्री एयर इंडिया की उड़ान से दुबई से जयपुर आया था। विभाग को उसके पास से सोने के 36 स्क्रू सूटकेस में कसे मिले। इसके अलावा पैसेंजर के मुंह से भी 2 पीस जब्त किए गए।
26 मई को कस्टम ने जयपुर एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार किया था। जो एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झाेंककर बच निकला। लेकिन यात्री को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सोने की कीमत 1.40 करोड़ रुपए थी। आरोपी ये सोना एक राॅड में छुपाकर लाया था।
27 मई को भी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से 1 किलो से अधिक सोना पकड़ा। आरोपी यात्री ये सोना इनर वियर और जूतों में छुपाकर लाया था। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: