Rajasthan Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से दहेज उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आईआरएस अधिकारी की पत्नी ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईआरएस अधिकारी का नाम चिराग झिरवाल हैं वे फिलहाल गुजरात में तैनात हैं।
चिराग झिरवाल के खिलाफ उनकी पत्नी पूर्वा ने जयपुर के पश्चिम महिला थाने में मामला दर्ज करवाया। जानकारी के अनुसार दोनों की डेढ़ साल पहले शादी हुई। शादी के बाद से ही चिराग और उसका पूरा परिवार पूर्वा को दहेज के लिए परेशान करने लगा। डेढ़ साल की शादी में चिराग केवल 8 दिन ही पत्नी के साथ रहे। इस दौरान भी वह अपनी पत्नी से दूर रहा। उसने पत्नी के साथ संबंध नहीं बनाए। पूर्वा के पिता के अनुसार जब वे अपनी बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे तो उनके रिश्तेदार ने चिराग के बारे में बताया था।
सगाई के समय की थी यह डिमांड
महिला के पिता ने कहा कि रिंग सेरेमनी के दौरान ही चिराग के घरवालों ने दहेज की डिमांड करनी शुरू कर दी थी। शादी के दौरान पूर्वा के ससुराल वालों ने 1 करोड़ रुपये और एक हजार वर्ग गज जमीन देने की बात कही। जब इसकी व्यवस्था नहीं हो सकी तो विदाई के समय जैसे तैसे परिवार मान गया लेकिन इसके बाद फिर से परेशान किया जाने लगा।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान BJP में क्यों हुई सीपी जोशी की विदाई? 4 कारण, 1 साल पहले बनाया था अध्यक्ष
बदनामी के डर से रहे चुप
पूर्वा के पिता ने बताया की बदनामी के डर से उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान उन्होंने चिराग के परिवार को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। पूर्वा के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्होंने रामबाग पैलेस में शादी का कार्यक्रम करवाया। जिसका पूरा खर्चा पूर्वा के घरवालों ने उठाया। बाद में रामबाग पैलेस में शादी का कार्यक्रम आयोजित करने की बात की लेकिन लड़की के घर वालों ने मना कर दिया। उसके बाद अजमेर रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में यह शादी हुई।
ये भी पढ़ेंः ‘न जाट ना दलित…’ BJP ने घांची समुदाय से आने वाले मदन राठौड़ को क्यों बनाया अध्यक्ष? समझें इसके सियासी मायने
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
10 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines