Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के रामसर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 साल के युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए हाॅस्पिटल भिजवाया और हत्या को लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के लिए युवक का फोन अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि हत्या की जानकारी सबसे पहले एक 5 साल की बच्ची को हुई। जब वह युवक को जगाने के लिए छत पर पहुंची तो जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद जब बच्ची की मां और मौसी छत पर पहुंची तो उनके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। मृतक का नाम जोगाराम था। जोकि पुणे में अपने भाई के साथ दुकान पर काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।
फोन ने खोले राज
पुलिस ने जोगाराम के फोन को हत्या के बाद से ही जब्त कर लिया। जोगाराम की हत्या क्यों हुई? इसकी जांच के लिए मृतक का मोबाइल पुलिस के लिए सबसे बड़ा मददगार बना। मोबाइल से मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की चाची से पूछताछ की। शुरुआत में तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन सख्ती के बाद वह टूट गई और हत्या करना स्वीकार कर लिया।
चाची ने नाबालिग से बनाए संबंध
जोगाराम की हत्या उसके नाबालिग दोस्त और चाची ने मिलकर की थी। जोगाराम का चाची के साथ नाजायज संबंध था। इस दौरान जोगाराम ने चाची के वीडियो और अश्लील तस्वीरें बनाकर अपने पास रख लीं। जोगाराम के पुणे में रहने के दौरान उसकी चाची ने नाबालिग दोस्त के साथ संबंध बना लिए थे।
ये भी पढ़ेंः मां को कैसे बताऊं, सुहाग उजड़ गया…ड्राइवर के बेटे ने सुनाई आंखों देखी, बोला- बस को नदी में गिरते देखा
इसलिए चाची ने की हत्या
जब जोगाराम कुछ दिनों पहले पुणे से लौटा तो उसे पता चला कि उसकी चाची का नाबालिग के साथ अवैध संबंध है। इसके बाद एक दिन जोगाराम ने चाची के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की जिद की, लेकिन चाची ने मना कर दिया। इसके बाद जोगाराम ने चाची को धमकी दी कि अगर उसने संबंध नहीं बनाए तो वो फोटो, वीडियो लीक कर देगा। इसके बाद जोगाराम को मारने के लिए उसकी चाची ने साजिश रची। उसने रात में छत पर सो रहे जोगाराम की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में चाची और नाबालिग दोनों को अरेस्ट कर लिया।
ये भी पढ़ेंः मौलाना को खेत में बेटी संग अंतरंग पकड़ा, युवती बोली – मेरी मर्जी, आपको क्या?
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines