Rajasthan News: राजस्थान में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रचार की तैयारी पूरी कर ली है। आगामी 16 अक्टूबर से कांग्रेस राज्य में चुनाव प्रचार शुरू करेगी। विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले बीजेपी को पूर्वी राजस्थान में घेरने के लिए कांग्रेस ने रणनीति भी बनी ली है। पूर्वी राजस्थान में बीजेपी की स्थिति को मजबूत माना जाता है, जहां कांग्रेस बीजेपी घेरेगी. इसके लिए रविवार को 13 जिलों के नेताओं संग कांग्रेस वॉर रूम में करीब 2 घंटे तक चली बैठक में ERCP के मुद्दे पर चुनावी कैंपेन करने की सहमति बनाई गई। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक के बाद बताया कि कांग्रेस का ये चुनावी कैंपेन 16 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के बांरा जिले में शुरू होगा और एक दिन में दो जिलों को कवर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : वो हमारे साथ अश्लील हरकतें करते…परिवार को बताया और छेड़छाड़ से परेशान 2 नाबालिग लड़कियों ने दी जान
कांग्रेस का जनजागरण अभियान 10 अक्टूबर से
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इस कैंपेन के तहत हर जिले में एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 10 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के सभी 13 जिलों में मंडल स्तर पर ईआरसीपी को लेकर जनजागरण अभियान करेंगे। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर निकलने वाली कांग्रेस की इस यात्रा का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पीसीसी वॉर रूम में कांग्रेस कोर कमेटी के चेयरमैन व प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सह प्रभारी अमृता धवन, वीरेंद्र राठौड़, सीपी जोशी एवं आमंत्रित सदस्यों बैठक में मौजूद रहे।
सभी दिग्गज नेता चलेंगे एक साथ
राजस्थान कांग्रेस में कलह की बात किसी से नहीं छिपी है, इसके बाद भी कांग्रेस की इस यात्रा में गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट सहित तमाम बड़े नेता एक साथ चलेंगे। इस यात्रा के माध्यम से पूर्वी राजस्थान की विधानसभा सीटों पर भाजपा को घेरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की बड़ी सभाएं कराने की तैयारी भी करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 2 साल पहले अपनी सभाओं में पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को ईआरसीपी से जोड़ने का वादा किया था, लेकिन उसे अब तक पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार का कहना है कि यदि केंद्र सरकार इसे लागू नहीं करती है, तो हम इस परियोजना को शुरू करेंगे।
यह भी पढ़ें : वे खुद हाईकमान है… सीएम अशोक गहलोत का पायलट पर तंज, बोले- सीडब्ल्यूसी का मेम्बर होना बड़ी बात
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
7 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
8 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines