Rajasthan Congress: राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले 42 जिलाध्यक्षों को नियुक्त करेगी कांग्रेस, कांग्रेस डीएनए वाले नेता ही बन सकेंगे अध्यक्ष

Sukhjinder Singh Randhwa

Rajasthan Congress: कांग्रेस 24 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले 2 दिन में फाइनल एक्सरसाइज शुरू हो जाएगी। अधिवेशन से पहले जिलाध्यक्षों की पहली सूची आएगी।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि अभी नामों को लेकर कशमकश चल रही है। अभी लिस्ट तैयार नहीं है और नामों की घोषणा होना बाकी है। रंधावा ने कहा कि इतना तय है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को जिलाध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। यानि उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में हम कांग्रेस के ही पुराने लोगों को मौका देंगे।

विज्ञापन

जातिगत समीकरण का रखा जाएगा ध्यान

रंधावा ने कहा कि जिलाध्यक्षों के नाम तय करते समय जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति जातिगत फैक्टर को देखते हुए होगी। रंधावा ने कहा कि जातिगत फैक्टर और कांग्रेस का डीएनए हमारे लिए बड़ा फैक्टर होगा। बता दें कि राजस्थान में 42 जिलाध्यक्ष घोषित करने वाली है। इसमें से लगभग 35 जिलाध्यक्ष कांग्रेस नए नियुक्त कर सकती है।

विज्ञापन

हो सकता है बवाल

राजस्थान में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। राजस्थान में खींचतान और गुटबाजी चरम पर है। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक-दूसरे पर अप्रत्यक्ष रूप से हमलावर हैं। ऐसे में इन नियुक्तियों में भी इस खींचतान के चलते सियासी बवाल होने की संभावना है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ