Jaipur News: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत 100 कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की

Rajasthan Congress protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर आज कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन से थम सी गई. ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग और नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को फंसाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. तनाव बढ़ता देख पुलिस ने डोटासरा और टीकाराम जूली समेत करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

JAIPUR congress protest

Rajasthan Congress protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से बीजेपी दफ्तर तक मार्च निकालने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया. कमिश्नरेट के बाहर दो स्तर की बैरिकेडिंग लगाई गई और यही बैरिकेडिंग प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव का कारण बनी. बैरिकेड तोड़ने की कोशिश में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तेज धक्का-मुक्की हुई. कई कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए. झड़प में कांग्रेस नेता रवि सिंगारिया के कपड़े फट गए और एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई. कुछ अन्य महिलाओं को भी हल्की चोटें आईं.
तनाव बढ़ता देख पुलिस ने करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए कौन-कौन से नेता?

हिरासत में लिए गए नेताओं में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, मनीष यादव, ललित यादव, प्रताप सिंह खाचरियावास, धर्मेंद्र राठौड़ और महेंद्र राजोरिया शामिल हैं. हिरासत के दौरान विधायक मनीष यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका गला दबाने की कोशिश की, हालांकि पुलिस की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. सभी को सीआरपीसी 129 के तहत हिरासत में लिया गया है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दूसरी जगह छोड़ा जाएगा. करीब तीन घंटे चले तनाव के बाद प्रशासन ने बैरिकेट हटाए और ट्रैफिक बहाल किया. कमिश्नरेट के सामने और गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर अब स्थिति सामान्य है.

विज्ञापन

अपडेट हो रही है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ