---विज्ञापन---

‘CM ने ईमान बेच दिया है’, गहलोत पर आरोप लगाकर राजस्थान कांग्रेस के विधायक ने कराया मुंडन

Rajasthan Congress MLA allegation on Gehlot: राजस्थान विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस में फूट की तस्वीर नजर आई है। प्रदेश कांग्रेस के विधायक ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजकर लिखा है कि आपका ईमान मर चुका है। विधायक […]

---विज्ञापन---

Rajasthan Congress MLA allegation on Gehlot: राजस्थान विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस में फूट की तस्वीर नजर आई है। प्रदेश कांग्रेस के विधायक ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजकर लिखा है कि आपका ईमान मर चुका है। विधायक ने आरोप लगाते हुए अपना मुंडन भी कराया है और मुख्यमंत्री को चिट्ठी के साथ अपने सिर के बाल भी भेजे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुंदनपुर के कांग्रेस विधायक ने मंगलवार को मुंडन कराया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए चिट्ठी के साथ सिर के बाल भेजे। चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि आपका (अशोक गहलोत) ईमान मर चुका है। विधायक ने कहा कि हमारी रीति रिवाजों में हैं कि जब किसी का निधन हो जाता है, तो हम मुंडन कराते हैं। आपका ईमान मर चुका है, इसलिए मैंने मुंडन कराया है।

---विज्ञापन---

पूरा मामला क्या है?

दरअसल, कुंदनपुर से कांग्रेस के विधायक भरत सिंह काफी समय से राज्य के खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं। कांग्रेस विधायक कई बार खनन मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से कर चुके हैं। कांग्रेस विधायक का आरोप है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देते हैं।

मुंडन कराने से एक दिन पहले यानी सोमवार को कुंदनपुर विधायक ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जब मुखिया ही चोर हो तो क्या कहना?

---विज्ञापन---

First published on: Sep 13, 2023 06:45 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola