जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि कई महीनों से मचा सियासी घमासान आज के सी वेणुगोपाल की मीटिंग के बाद शांत होता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट पहली बार एक मंच पर नजर आए। वहीं बैठक के बाद लंबे अरसे बाद गहलोत और पायलट ने एक साथ मीडिया से बातचीत की।
इस दौरान सबसे पहले बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में पूरे उत्साह और ताकत के साथ स्वागत किया जाएगा। पायलट ने कहा कि यात्रा राज्य में 12 दिन बिताएगी जो सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी के साथ एक ऐतिहासिक यात्रा होगी।
वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सब एकजुट हैं, हम दोनों ही नेता पार्टी की एसेट हैं और दोनों मिलकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी देश में महंगाई, बेरोजगारी समेत अनेको मुद्दों लेकर राहुल गांधी निकले हैं जिनका सभी जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines