'मोदी को मारो, अडानी-अंबानी खुद खत्म हो जाएंगे...', राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

Rajasthan, Rajasthan News, Congress Leader Sukhvinder Singh Randhawan, PM Narendra Modi, Pulwama Attack, Adani Ambani Row

रंधावा ने विपक्षी एकता पर जोर देते हुए कहा कि आप अपने झगड़े खत्म करें और मोदी को खत्म करने की बात करें।

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को अडानी मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी एकता पर जोर देते हुए कहा कि आप अपने झगड़े खत्म करें और मोदी को खत्म करने की बात करें। अगर मोदी खत्म हो गए तो भारत बच जाएगा…मोदी को ‘देशभक्ति’ का मतलब नहीं पता है। मोदी खत्म हुआ तो अडानी खुद हट जाएगा।

विज्ञापन

हमारी लड़ाई अडानी से नहीं, बीजेपी को मारो

सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कि हमारी लड़ाई अडानी से नहीं, हमारी लड़ाई बीजेपी से है। बीजेपी को मारो, अडानी-अंबानी खुद खत्म हो जाएंगे। जब कांग्रेस सत्ता में वापस आए तो अडानी-अंबानी को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।

विज्ञापन

पुलवामा कहीं चुनाव लड़ने के लिए तो नहीं था?

कांग्रेस नेता रंधावा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम घुसकर मारेंगे, तो पुलवामा कैसे हो गया? उसकी जांच कराएं। आजतक पता नहीं चल पाया कि जवान कैसे शहीद हो गए। कहीं चुनाव लड़ने के लिए तो ऐसा नहीं किया गया? कांग्रेस ने पंजाब में सभी प्रकार के माफियाओं को समाप्त कर दिया था। हमने अकाली दल को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

राहुल के बयान पर संसद में हुआ हंगामा

लंदन में राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हम विक्रम बेताल की तरह सरकार का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं।

विज्ञापन

उधर, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ राजनाथ सिंह की तरफ से की गई टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ