Rajasthan: राजस्थान में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच ‘खेमेबाजी’ शुरू हो गई है।
बता दें कि सचिन पायलट ने एक दिन पहले कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा प्रकरण और अनुशासनहीनता का नोटिस पाने वाले गहलोत गुट के तीनों मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं।
विधायक बोले- सचिन पायलट की वजह से मैं जीता चुनाव
पायलट के बयान के बाद उनके घर समर्थकों का जमावड़ा लगा है। जयपुर के कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा, ‘अगर सचिन पायलट को नेतृत्व देते हैं तो 100% सत्ता रिपीट होती है। जनता अगर ये चाहती है तो होना चाहिए। मैं तो बार-बार कह रहा हूं कि राजस्थान की जनता और युवा चाहती है कि सचिन पायलट अगर कांग्रेस का चेहरा होते तो सरकार दोबारा बन सकती है।’
विधायक वेद प्रकाश ने कहा, ‘मैं सचिन पायलट के साथ हूं अगर वो नहीं होते तो मैं चुनाव नहीं जीतता।’
राजस्थान में सरकार रिपीट तभी होगी जब पायलट सीएम चेहरा होंगे
वहीं, विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, ‘रायपुर अधिवेशन के बाद काफी कुछ बदलाव होगा। समय आ गया है कि राजस्थान की राजनीति में बदलाव किया जाए। नोटिस मिले तीनों व्यक्तियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।’
विधायक बैरवा ने कहा, ‘राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट करनी है तो सचिन पायल को सीएम चेहरा बनाना होगा।’ बता दें कि खिलाड़ीलाल बैरवा राजस्थान एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: पायलट बोले- विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होने वाले नेताओं पर अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
22 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines