प्रधानमंत्री मोदी के 'मित्र गहलोत' वाले बयान पर राजस्थान के CM बोले- मैं उनकी चालों को समझता हूं

Narendra Modi, Ashok Gehlot, Ajmer Delhi Vande Bharat Train,PM Modi Praises Ashok Gehlot

Gehlot On PM Modi: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें पीएम मोदी ने उन्हें अपना मित्र बताया था। गहलोत ने रविवार को कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में इस्तेमाल की जाने वाली चालबाजी को समझते हैं।

राजस्थान कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण की शुरुआत “मेरे दोस्त अशोक गहलोत” शब्दों के साथ करेंगे और फिर अपनी सरकार की कड़ी आलोचना करेंगे। गहलोत ने इसे पीएम मोदी की चतुराई बताया।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1647827105449922561

12 मार्च को पीएम मोदी ने किया था वर्चुअली संबोधित

गहलोत ने 12 अप्रैल को एक रेलवे कार्यक्रम में वर्चुअली दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री हाल ही में दिल्ली से एक वीसी (वीडियो-कॉन्फ्रेंस) में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘मेरे दोस्त अशोक गहलोत’ कहकर की। उन्होंने कहा, “मैं इन सभी चालों को समझता हूं… मैं भी लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं।”

गहलोत ने पीएम मोदी से की ये मांग

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मनगढ़ में खुद कहा था कि जब वह (गुजरात) के मुख्यमंत्री थे, तब अशोक गहलोत देश के सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे वरिष्ठ थे। उन्होंने कहा, “जब मैं वरिष्ठ हूं तो प्रधानमंत्री को मेरी सलाह माननी चाहिए और पूरे देश में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “ओपीएस लागू करें…यह आपको पहली सलाह है…हमने राजस्थान के लिए जो योजना बनाई है, आप उसे देश में लागू करें।” गहलोत ने मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और मणिपुर जैसे “हॉर्स ट्रेडिंग” के माध्यम से निर्वाचित सरकारों को गिराने की देश की राजनीति में एक नया मॉडल बनाने का आरोप भी लगाया।

12 अप्रैल को पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री 12 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के समारोह को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से रखी गई मांगों के साथ-साथ कांग्रेस में चल रही राजनीतिक खींचतान की ओर इशारा किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1646036594221264896

पीएम मोदी ने कहा कि मैं गहलोत जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं कि वह इन दिनों कई राजनीतिक संकटों से गुजर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विकास कार्यों के लिए समय निकाला और रेलवे के एक कार्यक्रम में भाग लिया। मैं उनका स्वागत करता हूं।

पीएम मोदी बोले- गहलोत जी आपके तो दोनों हाथ में लड्डू है

प्रधानमंत्री ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के राजस्थान से होने का जिक्र करते हुए कहा, “मैं गहलोत जी से कहना चाहता हूं कि आपके दोनों हाथों में लड्डू हैं… रेल मंत्री राजस्थान से हैं और अध्यक्ष रेलवे बोर्ड के अधिकारी भी राजस्थान से हैं।”

उन्होंने कहा, ”आजादी के तुरंत बाद जो काम होना चाहिए था, वह आज तक नहीं हुआ.. लेकिन आपको मुझ पर इतना विश्वास है कि आपने उस काम को आज मेरे सामने रखा है। यही आपका विश्वास है… आपका विश्वास ही मेरी दोस्ती का ताकत है।” दोस्ती में आपके भरोसे के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ