राजस्थान समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और तीन राज्यों ने भाजपा को बहुमत मिला है। ये राज्य हैं राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़। राजस्थान में भाजपा ने किसी को भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं घोषित किया था। अब जीत मिलने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा। इसे लेकर अगर भाजपा के दिग्गज नेताओं की मानें तो पार्टी नेतृत्व किसी ऐसे नेता को मुख्यमंत्री बना सकता है जिसने चुनाव नहीं लड़ा। जबकि चुनाव लड़ने वाले नेता को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है।
प्रदेश की 199 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को हुई थी। इसमें भाजपा ने 115 सीटें अपने नामकर विशाल जीत दर्ज की। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का चयन करने के लिए भाजपा नेताओं की लगातार बैठकें हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को जयपुर में अपने विधायकों की एक बैठक बुलाई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विधायक बाबा बालकनाथ को दिल्ली बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में भाजपा के 3 गुप्त रणनीतिकार, जिन्होंने पार्टी की सत्ता में कराई वापसी
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ये नाम हैं शामिल
प्रदेश भाजपा प्रमुख सीपी जोशी को भी दिल्ली से बुलावा आया है। मुख्यमंत्री पद के लिए जो चेहरे दौड़ में शामिल हैं उनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव, सीपी जोशी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और ओम माथुर के नाम प्रमुख हैं। ये वो नेता हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन चुनाव को लेकर जमकर मेहनत की थी। वसुंधरा राजे भी मुख्यमंत्री पद की दावेदार हैं। दिया कुमारी और किरोड़ीमल मीना का नाम भी लिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? सीएम की रेस में शामिल हैं यह 6 बड़े चेहरे
सोशल इंजीनियरिंग कार्ड खेलेगी भाजपा
पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए सोशल इंजीनियरिंग कार्ड खेलना चाहती है। साल 2024 में होने वाले आम चुनाव में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने और जीत का प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए पार्टी दलित या मीना कार्ड खेल सकती है। हालांकि इसे लेकर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्तर पर ही लिया जाएगा। दिल्ली में इस पद के लिए नाम तय करने के बाद जयपुर में भाजपा विधायक दल की एक बैठक होगी। मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का एलान इसी बैठक में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
21 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
23 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines