हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: जयपुर में सीएम कर रहे थे नए जिलों का उद्घाटन, भीलवाड़ा में लोगों ने बरसाए पत्थर

विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान मे सीएम अशोक गहलोत ने आज बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित हुए कार्यक्रम में नए जिलों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रदेश में अब 50 जिले और 10 संभाग हो गए हैं। वहीं इधर भीलवाड़ा के शाहपुरा में इसे लेकर विरोध भी शुरू हो गया। भीलवाड़ा से अलग कर बनाए गए जिले शाहपुरा का लोगों ने जमकर विरोध किया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लोग जिले से माइंस वाले इलाके भीलवाड़ा में शामिल कर देने से नाराज हैं।

माइंस छिनने से नाराज हैं लोग

नए जिलों के उद्घाटन को लेकर शाहपुरा के सरकारी काॅलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हुरडा और गुलाबपुरा को प्रस्तावित नक्शे से हटाकर भीलवाड़ा में शामिल करने का विरोध किया। कार्यक्रम से पहले शाहपुरा संघर्ष समिति के साथ दर्जनों संगठन कार्यक्रम स्थल के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मंत्री को दिखाएं काले झंडे

कार्यक्रम में महेश जोशी मुख्य अतिथि थे जिनको प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए। शुरूआत में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोग 12 बजे तक उग्र हो गए। सैकड़ो लोग काॅलेज की दीवार फांदकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान हुए लाठीचार्ज में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें भीलवाड़ा रेफर किया गया।

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें