---विज्ञापन---

सीएम गहलोत का बड़ा बयान, बोले- ‘जिन्हें बिना रगड़ाई पद मिल गए, वे देश में फितूर कर रहे हैं’

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीसीसी मुख्यालय में आज कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। PCC मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए बड़ा सियासी बयान दिया और कहा कि बिना रगड़ाई के पद मिल गए, वे लोग फितूर कर रहे हैं। अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने […]

---विज्ञापन---

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीसीसी मुख्यालय में आज कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। PCC मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए बड़ा सियासी बयान दिया और कहा कि बिना रगड़ाई के पद मिल गए, वे लोग फितूर कर रहे हैं। अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं वो अवसर वादी लोग हैं। उनको कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने का चांस मिल गया। उनको रगड़ाई होने के बाद मौका मिलना चाहिए था लेकिन पहले ही मौका मिल गया। ऐसे में वो अब फितूर कर रहे हैं और पार्टी छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं। चाहे वो ज्योतिरादित्य सिंधिया हो, चाहे वो जितिन प्रसाद हो, चाहे आरपीएन सिंह हो। इन सब को कम उम्र में मौका मिल गया। इनको सीधा राज्यमंत्री बनाया गया अच्छे पोर्टफोलियो के साथ। उसके बाद पार्टी के छोड़कर चले जाए। इससे बड़ा अवसरवादी क्या हो सकता है।

---विज्ञापन---

हालांकि उन्होंने कहा कि हम युवा पीढ़ी का सम्मान करते हैं। हम भी युवा थे उस वक्त में, हमारे साथ के लोगों को आलाकमान ने पूरा सम्मान दिया है। कांग्रेस विचारधारा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमने उस वक्त मेहनत की तो आज हमे अवसर मिला।आज इन लोगों को पहली बार जीतते ही मौका मिल गया। कई लोगों को दूसरी बार जीतते ही मौका मिल गया। क्या इनको सब्र नहीं करना चाहिए था। ये सब्र करते तो धीरे-धीरे उनको भी फल मिलता। पार्टी के अच्छे दिन भी थे, बुरे दिन भी आएं हैं। बुरे दिन में जब इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थी तब हमने जो काम किया था, आज वो ही कांग्रेस के अंदर जिम्मेदारियां लेने वाले लोग हैं।

आगे उन्होंने बोलते हुए कहा कि इसलिए नौजवानों को सब्र करना चाहिए, कभी इनके भी अच्छे दिन आएंगे। इसे कोई रोक नहीं सकता। लेकिन जल्दबाजी जितनी करेंगे उनती ठोकरें खाते जाएंगे। ऐसे में उनको लगातार काम करते रहने चाहिए जिससे उनको भी अवसर मिलेंगे।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2022 02:21 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola