Rajasthan News: राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 3 हजार 578 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को सहमति प्रदान की है। गहलोत के निर्णय से प्रदेश के युवाओं को पुलिस सेवा से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।
राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 36 विद्यालयों में 45 नवीन विषय शुरू करने तथा इन विषयों के अध्यापन के लिए आवश्यक पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान: जोधपुर में महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, झोपड़ी में जली मिली लाश
स्कूल व्याख्याता के 45 पदों का होगा सृजन
उनमें प्रदेश के 36 विद्यालयों में से 27 में 1-1 विषय और 9 विद्यालयों में 2-2 विषय शुरू होंगे। इनमें जयपुर के 6, अलवर के 4, भरतपुर, दौसा, जालोर के तीन-तीन, बांसवाड़ा, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, नागौर के दो-दो, अजमेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, करौली, सीकर, टोंक तथा उदयपुर एक-एक विद्यालय शामिल हैं। इनमें नवीन विषयों की शुरूआत के लिए प्रति विषय स्कूल व्याख्याता का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। इस प्रकार कुल 45 पदों का सृजन होगा।
इसके अतिरिक्त अलवर एवं उदयपुर के एक-एक विद्यालय में जीव विज्ञान विषय प्रारम्भ किया जाएगा। इन विद्यालयों हेतु प्रयोगशाला सहायक के एक-एक पद का भी सृजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है गहलोत ने वर्ष 2023-24 बजट में नवीन विषय प्रारम्भ करने की घोषणा की थी। इस मंजूरी से विद्यार्थियों को अपने अपने निवास के पास ही पंसदीदा विषय चुनकर पढ़ने के अवसर मिलेंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines