Rajasthan: सीएम गहलोत कल लाॅन्च करेंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मिलेगी यह खाद्य सामग्री
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत 15 अगस्त पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए सीएम कल मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का आगाज करेंगे। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
आयोजन को लेकर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी है। उन्होंने बताया कि गरीब एवं वंचित आमजन को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े परिवारो के लिए यह योजना लागू की है।
मुख्यमंत्री निःशुल्क फूड पैकेट योजना के तहत वितरित किये जाने वाले फूड पैकेट में एक लीटर सोयाबीन रिफाइंड तेल, एक किलो आयोडीन नमक, एक किलो चीनी, एक किलो चना दाल, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 100 ग्राम मिर्च पाउडर एवं 50 ग्राम हल्दी पाउडर दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: