Rajasthan: सीएम गहलोत ने आज जयपुर में 19 नए जिले और तीन संभागों का उद्घाटन किया। इससे पहले बिरला डिटोरियम में आयोजित हुए हवन कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने पूजा-अर्चना की। बता दें कि सरकार ने कल 19 नए जिलों और 3 संभागों के नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस नोटिफिकेशन के बाद अब प्रदेश में आधिकारिक तौर पर 50 नए जिले और 10 संभाग हो गए हैं।
ये बने नए जिले- ब्यावर, केकड़ी, जयपुर ग्रामीण, दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, जोधपुर ग्रामीण, फलोदी,सलूंबर, गंगापुरसिटी, डीग, नीम का थाना, खैरथल-तिजारा, सांचौर, डीडवाना-कुचामन, शाहपुरा, अनूपगढ़, बालोतरा।
रामलुभाया बोले- यह बहुत बड़ी उपलब्धि
वहीं उद्घाटन समारोह के दौरान नए जिलों की कमेटी के अध्यक्ष रामलुभाया ने कहा कि जब हमारी कमेटी ने 19 नए जिले बनाने की सिफारिश की थी तो हमें उम्मीद नहीं थी कि सीएम इतने जिलों की घोषणा कर देंगे। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि इससे पहले राजस्थान में 33 जिले और 7 संभाग थे। सीएम ने नए जिलों के लिए रामलुभाया कमेटी की सिफारिश को स्वीकार करते हुए 19 नए जिले और 3 नए संभागों के गठन को मंजूरी दे दी।
ओएसडी अब होंगे कलेक्टर और एसपी
सरकार ने नए जिले बनाने की घोषणा करने के बाद कार्यों का बंटवारा करते हुए नए जिलों में कई आईएएस और आईपीएस को ओएसडी बनाया था। लेकिन नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब वे उन जिलाें के नए कलेक्टर और एसपी बन गए हैं। सरकार ने चुनावी साल में नए जिलों की सौगात देकर वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है।
बता दें कि इससे पहले वसुंधरा सरकार ने 2013 में सरकार बनते ही भरतपुर को नया संभाग बनाया था। इससे पहले उन्होंने 26 जनवरी 2008 में भी चित्तौड़गढ़ के टुकड़े कर प्रतापगढ़ नया जिला बनाया था। बता दें कि 2008 में राजस्थान में 32 जिले और 6 संभाग थे।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
22 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines