राजस्थान में सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार, वसुंधरा दिल्ली पहुंचीं, बालकनाथ ने सांसदी से दिया इस्तीफा

Rajasthan CM Face Meeting Update: राजस्थान में सीएम को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। इस बीच वसुंधरा राजे दिल्ली पहुंच गईं हैं। आज वे जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकती है।

Rajasthan CM Face Meeting Update

Rajasthan CM Face Meeting Update

विज्ञापन

Rajasthan CM Face Meeting Update: राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में परिणाम जारी हुए 3 दिन से अधिक हो चुके हैं। लेकिन अभी तक भाजपा हाईकमान तीनों राज्यों में सीएम का नाम घोषित नहीं कर पाया है। इस बीच राजधानी जयपुर से दिल्ली तक लगातार बैठकों का दौर जारी है। इधर खबर है कि पूर्व सीएम वसुंधरा को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया तो वे बुधवार रात को ही दिल्ली पहुंच गईं। हालांकि जब वसुंधरा से जयपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने दिल्ली जाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वे अपनी हाॅस्पिटल में भर्ती बहु से मिलने दिल्ली जा रही है।महारानी की ताजपोशी तय!

इधर अलवर सांसद बाबा बालकनाथ ने सांसदी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भाजपा के तीनों जीते हुए सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने से पहले बाबा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर से मुलाकात भी की।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

बाबा बालकनाथ ने दिया इस्तीफा

इधर राजस्थान चुनाव में पार्टी ने 7 सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। इसमें से 4 विधायकों ने जीत दर्ज की थी। इनमें से दीया कुमारी, किरोड़ीलाल मीणा और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अपना इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि बाबा बालकनाथ ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। इस दौरान सभी जीते हुए सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी से मुलाकात की। इससे पहले वसुंधरा ने चुनाव जीतने के अगले ही जयपुर स्थित आवास पर भाजपा के 47 विधायकों से मुलाकात की थी। वहीं इनमें से 6 विधायक ऐसे थे जिन्होंने पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

राजस्थान भाजपा में यह पहला मौका है जब सीएम को लेकर इतना असमंजस है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। पहले पार्टी में भैंरोसिंह शेखावत सीएम पद के दावेदार हुआ करते थे और उनके बाद 2003 से 2018 तक वसुंधरा राजे सीएम पद की दावेदार हुआ करती थी।

विज्ञापन

एमपी-छत्तीसगढ़ में संशय बरकरार

उधर एमपी और छत्तीसगढ़ में भी सीएम को लेकर पेंच फंसा हुआ है। खबर है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा है। सूत्रों की मानें तो आज शाम 7 बजे के बाद वे नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि सीएम शिवराज आज श्योपुर के दौरे पर हैं। उनका अभी दिल्ली जाने का कोई प्लान नहीं है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम बनाने की बात सामने आ रही है। सीएम की रेस में पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव सहाय, अरूण साव और रेणुका सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ