Rajasthan CM Bhajan Lal Tiffin Sharing Concept (के जे श्रीवत्सन): राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, राज्य की प्रगति मंत्रियों और अधिकारियों के बीच दोस्ती को बढ़ाने के लिए टिफिन शेयरिंग कॉन्सेप्ट शुरू होने वाला है। राज्य के नए सीएम भजनलाल का मानना है कि मंत्रियों और अधिकारियों को साथ मिलकर राज्य के लिए काम करना चाहिए। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि अब से सभी मंत्री और अफसर अपना टिफिन एक दूसरे से शेयर करेंगे। उनका मानना है कि इससे उनके बीच तालमेल बेहतर होगा। टिफिन शेयरिंग कॉन्सेप्ट की शुरुआत मार्च महीने से बजट सत्र के बाद होगी।
क्या है टिफिन शेयरिंग कॉन्सेप्ट?
पीएम नरेंद्र मोदी की इच्छा के अनुसार ही इस कॉन्सेप्ट पर अमल में किया जाएगा। दरअसल पीएम मोदी करीब 10 दिन पहले जयपुर में भाजपा दफ्तर में थे, जहां उन्होंने सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में पीएम मोदी ने अफसरों को ट्रांसफर पोस्टिंग से बचने की सलाह देते हुए साथ काम करने के लिए कहा था, जिसे भजनलाल सरकार ने तत्काल अमल में लाने का फैसला किया। अधिकारियों से अच्छे और बेहतर रिश्ते बने टकराव न हो, इसके लिए योजना बननी शुरू हो गई। जिसके बाद इस कॉन्सेप्ट को लेकर आया गया। मार्च महीने से शुरू होने वाले इस कॉन्सेप्ट के तहत सभी मंत्री अपने विभाग के अधिकारी के साथ महीने में कम से कम एक बार टिफिन शेयरिंग करेंगे। कोशिश होगी कि इस कॉन्सेप्ट को ग्राउंड पर जाकर अमल में लाया जाए।
यह भी पढ़ें: नोएडा में फिर से कुत्ते को लेकर लड़ाई, महिला ने की व्यक्ति की पिटाई, वीडियो वायरल
मंत्रियों और अधिकारियों में टकराव
अशोक गहलोत की सरकार में मंत्रियों और विधायकों की अधिकारियों से टकराव की खबरें आम थीं। सरेआम मंत्री और विधायक अधिकारियों को बेइज्जत करने में कोई कसर बाकी नहीं रखते थे। इसके अलावा राज्य में अधिकारियों के ट्रांसफर भी काफी आम बात हो गई थी। यहीं कारण था कि राजस्थान के लिए भले ही 313 का कैडर स्वीकृत है, लेकिन यहां महज 250 अधिकारी ही तैनात हैं। आईएएस अधिकारियों के केंद्र सरकार एवं अपने गृह राज्य में प्रतिनियुक्ति और लंबे अध्ययन अवकाश पर जाने के कारण 65 अधिकारियों की कमी थी।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines