Ashok Gehlot On BJP: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जालोर से पाली की हवाई यात्रा की। उन्होंने बिपरजॉय तूफान से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचा रही है। जालोर में सीएम ने प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया कि आरएसएस व भाजपा दंगे करवाती है।
उन्होंने कहा की राजस्थान में भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे को हम नहीं पनपने देंगे। राजस्थान में सर्व धर्म का सम्मान है। गोमाता को लेकर बीजेपी राजनीति करती है, जबकि गायों की सेवा में हमेशा कांग्रेस आगे रही है। गहलोत ने कहा कि बीजेपी में तो कई ऐसे लोग भी हैं जो राम मंदिर के लिए हिंदू बन गए हैं, जबकि ओरिजिनल में हिंदू है ही नहीं, उन्होंने कहा कि राजस्थान शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गया है।
राजस्थान में शांति और अहिंसा
अशोक गहलोत ने कहा कि देश में एकमात्र राजस्थान राज्य है, जहां शांति और अहिंसा का विभाग बन गया है। गहलोत ने कहा कि आज देश संकट के अंदर है, संविधान की धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में है। आरएसएस व भाजपा के लोगों को भी आलोचना बर्दाश्त करना सीखनी चाहिए, आलोचना आभूषण है। विपक्ष नहीं होगा तो पक्ष कहां होगा, आलोचना सुनने का दम होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश हित की बात करते हो तो आलोचना वाले आर्टिकल पढ़ना शुरू कर दो। गहलोत ने कहा कि हम पब्लिक प्रोपर्टी है, जनता के ट्रस्टी है, हमें सुनना पड़ेगा। अहिंसा स्थापित करने, महंगाई को कम करने को लेकर हमने बजट पेश किया है। उसी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi Meet Amit Shah: दिल्ली में अमित शाह से मिले बिहार के पूर्व CM जीतन मांझी, क्या NDA में होंगे शामिल?
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
14 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
16 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines