Churu Seat Chunav Result: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए राहुल कस्वां ने मैदान मार लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया को मात दी। राजस्थान की 25 सीटों में से 12 पर 19 अप्रैल को और 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। चूरू सीट से भाजपा ने इस बार दो बार के सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरालंपियन देवेंद्र झाझड़िया को प्रत्याशी बनाया था। वहीं बीजेपी के टिकट काटने से नाराज राहुल कस्वां कांग्रेस में चले गए और कांग्रेस ने उन्हें टिकट दे दिया था। चूरू सीट पर 19 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान हुआ था। इस सीट पर 62.98 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं 2019 के चुनाव में 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में कम वोटिंग बीजेपी का नुकसान करा सकती है। हालांकि रामसिंह कस्वां के परिवार की परंपरागत सीट होने की वजह से यह सीट भाजपा हार सकती है।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
जानें इस सीट का इतिहास
इस सीट पर पिछले 25 साल से भाजपा का कब्जा रहा है। साल 1999 से लेकर अब तक इस सीट पर भाजपा लगातार विजयी होती आ रही है। 1999 में रामसिंह कस्वां यहां से चुनाव जीतने के बाद केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री बने। इसके बाद वे 2004 और 2009 के चुनाव में भी लगातार विजयी हुए। 2014 में भाजपा ने यहां से उनके बेटे राहुल कस्वां को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने 2014 और 2019 के चुनाव में लगातार 2 बार जीत दर्ज की। इससे पहले इस सीट पर 1991 में भी भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
कांटे की टक्कर
कुल मिलाकर चूरू सीट पर लड़ाई कांटे की है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी कस्वां परिवार के बिना इस सीट पर विजय पताका फहरा पाएगी या कस्वां परिवार के पक्ष में चूरू के मतदाता एकमत होकर अपना निर्णय सुनाएंगे। फैसला जो भी हो जीत तो लोकतंत्र की ही होगी।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines