राजस्थान के चुरू में भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद के एक बार फिर एयरफोर्स के फाइटर जेट पर सवाल खड़े हो गए हैं। सेना के अधिकारियों ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानिए कब से हो रहा है इस्तेमाल
दरअसल, जगुआर फाइटर जेट को पिछले करीब 44 साल से सेना द्वारा उपयोग किया जा रहा है। बताया जाता है कि इस लड़ाकू जेट को साल 1970 में ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर बनाया था। भारतीय वायुसेना ने इस जेट का इस्तेमाल 1970 से कर रही है। सेना के मुताबिक, लड़ाकू जेट जमीन पर हमला करने और हवाई हमला करने में सक्षम है। इसके अलावा यह जेट हवाई को भी नष्ट कर देता है।
सिर्फ भारत कर रहा है जगुआर फाइटर जेट इस्तेमाल
बताया जाता है कि जगुआर फाइटर जेट को वर्तमान में केवल भारतीय वायु सेना ही इसका इस्तेमाल कर रही है। ब्रिटेन की रॉयल एयर फ़ोर्स ने 2007 तक जगुआर को हटा दिया था और उसकी जगह दूसरे विमानों ने ले ली थी। फ़्रांसीसी वायु सेना ने भी 2005 तक जगुआर का इस्तेमाल किया। ओमान वायु सेना ने वर्ष 2014 में जगुआर को सेवा से हटा दिया। सूत्रों से पता चला है कि जेट तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ है।
भारत के पास हैं 160 जगुआर जेट
भारतीय वायु सेना के पास 160 जगुआर फाइटज जेट हैं। इनमें से करीब 30 प्रशिक्षण के लिए हैं। इसका मुख्य काम जमीनी हमले करना है। भारत में इसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ जेट को सिर्फ एक पायलट उड़ा सकता है जबकि कुछ में दो पायलट भी बैठ सकते हैं। भारत समय-समय पर इन फाइटर जेटों की मरम्मत भी कराता रहता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines