जयपुर: राजस्थान में पिछले 9 दिन से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म होने ही वाला है, लेकिन इससे पहले कि विधायक दल की बैठक होती-भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो विधायकों ने दावा ठोक दिया कि वो मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इनमें से एक मेड़ता के विधायक लक्ष्मण राम मेघवाल हैं। उधर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को दिल्ली बुलाए जाने की खबर आने के साथ ही राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार में उन पर दावा किया जा रहा है। इसी बीच फिलहाल जयपुर स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक शुरू हो चुकी है। इसमें पर्यवेक्षक नियुक्त रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेता पहुंच चुके हैं।
199 में से 115 सीट जीती हैं भाजपा ने
बता दें कि राजस्थान में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए तो इनमें प्रदेश की 199 में से 115 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके बाद पिछले 9 दिन से पार्टी नेतृत्व के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि राजस्थान की कमान इस बार किसे दी जाए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और योगी बालक नाथ समेत कई बड़े चेहरे इस दौड़ में शामिल हैं। अब यह सस्पेंस खत्म होने जा रहा है। विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के के लिए नेता का ऐलान हो जाएगा, लेकिन इससे पहले ही पार्टी के दो विधायकों के दावे सामने आए हैं, जो मुख्यमंत्री बन सकते हैं। एक पर सट्टा बाजार दांव खेल रहा है तो दूसरे विधायक ने खुद दावा किया है।
जानें कौन है वो महिला, जिसने वसुंधरा को सीएम बनाने के लिए त्याग दिया अन्न, 8 दिनों से देवी की साधना में जुटी
17 हजार वोटों से जीते हैं लक्ष्मण राम मेघवाल
यह दावा करने वाले एक विधायक मेड़ता के विधायक लक्ष्मण राम मेघवाल हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण राम मेघवाल लक्ष्मण राम मेघवाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी को 17 हजार वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण राम मेघवाल 44 हजार वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे। विधायक दल की बैठक में जाने से पहले मेघवाल ने दावा किया के वह मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में भी चौंकाने को तैयार बीजेपी, सीएम पर फैसला आज, राजपूत-दलित चेहरे पर दांव खेल सकती है पार्टी
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
17 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
18 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
20 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines