Rajasthan: भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक कार और बस में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार मां और उसके 2 बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता-बेटी समेत 3 लोग घायल है। हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों को साईड में करवाया।
एक ही परिवार के थे सभी घायल-मृतक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अवकाश होने के कारण पूरा परिवार कार में सवार होकर मेनाल घूमने गया था। मेनाल से वापसी में अजमेर लौटते वक्त यह हादसा हो गया। जानकारी मिलने के बाद कोटड़ी थाना मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अजमेर निवासी बिजेश राठौड़ (45) पुत्र शिवप्रसाद राठौड़, दिव्यांशी (11) पुत्री बिजेश घायल हो गए। वहीं विपिन (30) पुत्र पूरणसिंह, संगीता (40) पत्नी बिजेश राठौड़, आर्यन (11) पुत्र बिजेश की मौत हो गई।
कार सवार परिवार मेनाल से वापस अजमेर लौट रहा था। इसी दौरान कोटड़ी चैराहे के पास सामने से आ रही मिनी बस और कार में भिडंत हो गई। उसके बाद कार रोडवेज बस से टकरा गई। पुलिस ने सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines