हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ये क्या बोल गए जगमोहन मीणा... 'जब अपने ही बेवफा हो जाएं तो क्या कहें'

Dausa By Election Result: दौसा उपचुनाव में हारने के बाद जगमोहन मीणा ने अपनी हार पर प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा को जीत मिली है।

विज्ञापन
Rajasthan By Election Result

Dausa By Election Result: आज राजस्थान में उपचुनाव के नतीजों सामने आ रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे हार जीत के फैसले सामने आ रहे हैं। दौसा से चुनाव हारने वाले भाजपा के प्रत्याशी जगमोहन मीणा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने अपने लोगों को ही हार की जिम्मेदार ठहराया। इस सीट पर जगमोहन मीणा को हराने वाले कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा हैं।

जगमोहन मीणा ने क्या कहा?

भाजपा के प्रत्याशी जगमोहन मीणा भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई हैं। ऐसे में उन्हें सरकार के मंत्रियों और सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के पूरे सहयोग की उम्मीद थी। दौसा से चुनाव हारने वाले जगमोहन मीणा से जब हार का कारण पूछा गया, तो उन्होंने इसके लिए अपने लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने हार का सारा दोष पार्टी के नेताओं को दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘जब अपने ही बेवफा हो जाएं तो किसे क्या कहा जाए।’

दौसा राजस्थान उपचुनावों की बहुचर्चित सीट थी। इस सीट पर जगमोहन मीणा को कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने  2300 वोटों के अंतर से हराया है। जगमोहन का कहना है कि अब हार के बाद वह समाज सेवा करेंगे, लोगों की परेशानियां सुनकर उनको हल करेंगे। लेकिन जगमोहन के इस बयान से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है, क्योंकि उन्होंने अपनी ही पार्टी के साथ नाराजगी जाहिर कर दी है। इस सीट पर BJP ने रिकाउंटिंग की मांग की है, जिसके बाद दोबारा काउंटिंग कराई गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Rajasthan By Election Result: राजस्थान में क्यों बाजी हार गई कांग्रेस? जान लें 5 बड़े कारण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola