जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्ट।
Rajasthan By Election Result 2024: राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने खींवसर, झुंझुनूं, सलूंबर, देवली-उनियारा और रामगढ़ सीट जीत ली। पार्टी को चौरासी और दौसा सीट पर हार मिली। दौसा सीट पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीाण मैदान में थे। यहां से कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा 2300 वोट से जीत गए। वहीं रामगढ़ में सुखवंत सिंह ने कांग्रेस के आर्यन जुबेर खान को 4700 से अधिक वोटों से हराया। देवली उनियारा में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर ने निर्दलीय नरेश मीणा को 40 हजार वोट के अंतर से हराया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। वहीं खींवसर में बीजेपी के रेवंतराम डांगा ने हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को 13 हजार वोट के अंतर से हराया।
ऐसे में सत्तारूढ़ बीजेपी अब और ज्यादा ताकतवर हो गई है। बीजेपी का विधानसभा में अब कुल संख्या बल 119 हो गया है। आइये जानते हैं बीजेपी की जीत के 5 बड़े कारण।
1.बीजेपी में सत्ता और संगठन का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। चुनाव प्रचार के दौरान सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने में संगठन ने बड़ी भूमिका निभाई।
2. बीजेपी चुनाव में टिकट देने के साथ ही कार्यकर्ताओ के असंतोष को भी दूर करने में कामयाब रही। कांग्रेस ने अपने बागी और कुछ निर्दलीय उम्मीदवार को हटाने में रुचि नही दिखाई। देवली उनियारा से नरेश मीणा और उसके लिए राजेंद्र गुड़ा को झुंझुनूं से चुनाव लड़ने दिया। उन्होंने कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाई। इसका फायदा बीजेपी को मिला।
3. सत्ता में होने का फायदा भी बीजेपी को मिला क्योंकि जो पार्टी सत्ता में होती है उप चुनाव में उसे ही फायदा मिलने परंपरा भी है। हालांकि ये पहली बार हुआ है कि बीजेपी को उपचुनाव में इतने बड़े स्तर पर सफलता मिली है वरना अब तक बीजेपी 2014 से 2024 तक केवल 2 सीटों पर ही उपचुनाव जीत पाई थी।
ये भी पढ़ेंः MP में वन मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हारे, BJP में खलबली, कांग्रेस ने बंटवाई जलेबी
4. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद संगठन में रह चुके हैं। ऐसे में माइक्रो मैनेजमेंट करने में कामयाब रहे। सचिन पायलट और अशोक गहलोत में कुल मिलाकर 14 जनसभा की । जबकि सीएम भजनलाल शर्मा ने अकेले सभी सातों विधानसभा सीट पर दो-दो बार जनसभाएं करके उनके बराबर की जनसभा करके माहौल बनाया। केंद्र और राज्य के मंत्रियों को भी इन क्षेत्रों में बड़ी जिम्मेदारी दी।
5. वसुंधरा राजे भले ही चुनाव प्रचार के लिए मैदान में नजर नहीं आई लेकिन पार्टी के तमाम तरीके जान चुनाव प्रचार में पूरा दमखम लगाए रखा।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता से दूर क्यों BJP! जानें 5 बडे़ कारण
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines