हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan: विधानसभा में 'हनुमान बेनीवाल' का अब एक भी विधायक नहीं, नतीजों के बाद जानें उपचुनाव के 5 रोचक तथ्य

Rajasthan By Election Result 2024: सलूंबर विधानसभा सीट पर बीजेपी की शांता देवी महज 1200 वोट से चुनाव जीती हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Result

केजे श्रीवत्सन, जयपुर

Rajasthan By Election Result 2024: राजस्थान में हुए 7 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां सात में से कुल 5 सीटों खींवसर, झुंझुनूं, सलूंबर, देवली-उनियारा और रामगढ़ पर भाजपा ने अपना विजय पताका लहराया है। जबकि दौसा से कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा 2300 वोट से विजयी रही। वहीं, चौरासी सीट से BAP प्रत्याशी अनिल कटारा कुल 22000 वोटों से जीतें हैं। आइए आपको उपचुनाव के नतीजों के बाद विधानसभा उपचुनाव के कुछ रोचक तथ्य बताते हैं।

1 राजस्थान में भजनलाल सरकार के एक मंत्री की शपथ ने बीजेपी की खींवसर में जीत से साख बचाई। यहां पर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बीजेपी के चुनाव हारने पर अपनी मुछें कटवाने की शपथ ली थी और भाजपा प्रत्याशी कि यहां जीत हुई। जबकि दूसरे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा की दौसा में हार सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

2 कांग्रेस प्रत्याशियों की 7 सीटों में से तीन सीटों पर जमानत जप्त हुई है। इन सीटों के नाम हैं चौरासी, सलूंबर और खींवसर।

3 आदिवासी बेल्ट की दो सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव हुए सलूंबर और चौरासी में से केवल चौरासी सीट पर ही भारतीय आदिवासी पार्टी चुनाव जीत पाई।

विज्ञापन

4 हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का अब विधानसभा में कोई विधायक नहीं होगा। साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी केवल हनुमान बेनीवाल ही एकमात्र विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। नागौर से सांसद बनने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था और यहां पर हुए उपचुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी कनिका बेनीवाल को मैदान में उतारा था, जो चुनाव हार गई हैं।

5 विधानसभा में बढ़ेगी एक महिला विधायक की संख्या। सलूंबर से बीजेपी की महिला प्रत्याशी शांता देवी मीणा ने चुनाव जीता है।

विज्ञापन

6 बीजेपी ने दौसा में रि-काउंटिंग की मांग की। जिसे तत्काल मान लिया गया और रि काउंटिंग में भी कांग्रेस प्रत्याशी डी सी बेरवा चुनाव जीते।

7 सलूंबर में सबसे छोटी जीत दर्ज की गई। यहां बीजेपी की शांता देवी महज 1200 वोटो से चुनाव जीती हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola