Rajasthan By Election 2024: महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव के साथ कई राज्यों की सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। राजस्थान में भी 7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सबकी नजरें विधानसभा के उपचुनाव पर टिकी हैं। इस बीच प्रचार के दौरान बीजेपी के मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा मैं गारंटी देना चाहता हूं कि यह चुनाव हम हार नहीं सकते, हार गए तो मेरी मूंछ और बाल मुंडाकर यहां खड़ा हो जाऊंगा। वे खींवसर के सदर बाजार चौक में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
चिकित्सा मंत्री ने कहा हम चुनाव उसी के सामने लड़ रहे हैं। जो हर चुनाव की जीत में हमें अपमानित करके गलियों में से जिंदाबाद के नारे लगाते हुए हमें नीचा दिखाने के लिए रैली निकालकर निकले हैं। उन्हें चुनाव हराना है।
ये भी पढ़ेंः ‘अब BJP को कुत्ता बनाने का वक्त…’, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बिगड़े बोल
मेरी बात का मान रखना
खींवसर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा मैंने जब यहां से चुनाव लड़ा था खींवसर में पोलिंग बूथ पर 95 प्रतिशत वोट मिले थे। आज मैं सभी से कहता हूं यह चुनाव अपन सब का और गांव के विकास का है। मैं पहली बार चुनाव जीता और वसुंधरा राजे ने मुझे मंत्री बना दिया। मैंने इस क्षेत्र का भरपुर विकास करवाया था। खींवसर ने आगे कहा मेरा कैबिनेट मंत्री का पद है, मै सीनियर पद पर हूं। हमारी पार्टी के कारण ही नहर का पानी आप तक पहुंचा। इस दौरान मंच पर बीजेपी प्रत्याशी रेवंतराम डांगा, और बीजपी प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा भी मौजूद रहीं।
बता दें कि प्रदेश में 7 सीटों पर कल वोटिंग होनी है। इनमें खींवसर, देवली-उनियारा, दौसा, झुंझुनूं, रामगढ़, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीटें शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान द्वारा हड़पी जमीन पर फिर लेना है कब्जा’ जगदगुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines