Rajasthan: बूंदी की रहने वाली टीना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसने 47 दिन पहले ही लाल जोड़े में फौजी कालूलाल नागर संग सात फेरे लिए थे। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा लेकर पति का हाथ थामा था। मगर क्रूर नियति ने उससे दो महीने में ही सारी खुशियां छीन लीं। फौजी पति बंगाल में शहीद हो गया।
शहादत की खबर मिलते ही टीना किस मनोस्थिति में होंगी, इसका अंदाजा तक नहीं लगाया जा सकता है। परिवार वालों ने बताया कि 15 दिन की छुट्टी लेकर आने का वादा किया था। क्या पता था कि तिरंगे में लिपटकर आएगा। पूरा परिवार गमगीन है। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
वाहन का टायर फटने से हुआ हादसा
भारतीय सेना में तैनात सैनिक कालूलाल नागर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में हुए एक सड़क हादसे में शहीद हो गए। शहीद कालूलाल नागर बूंदी जिले के हिंडोली कस्बे के निवासी थे और पानागढ़ में आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे। शनिवार को वे सेना के वाहन पर सवार होकर डयूटी पर जा रहे थे। इस दौरान टायर फटने से वाहन पलट गया, जिसमें कालूलाल घायल हो गए थे।
गंभीर हालत में कालूलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आर्मी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, शहीद का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव ले जाया गया।
पत्नी से जल्द लौटने का किया था वादा
शहीद कालूलाल की शादी 5 जून 2023 को करवर निवासी टीना से हुई थी। 27 जून को वह ड्यूटी पर चला गया था। कालूलाल के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि तीन दिन पहले कालू का फोन छोटे भाई परशुराम के पास आया था। उसने कहा था कि मैं भी जल्दी ही छुट्टी लेकर आऊंगा। लेकिन हमें क्या पता था कि अब उसका शव तिरंगे में लिपट कर आएगा। यह कहते हुए ओमप्रकश की रुलाई फूट पड़ी। ओमप्रकाश ने खुद को संभालते हुए कहा कि मेरा भाई देश के लिए शहीद हुआ है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines