Rajasthan: राजस्थान में इस साल के अंत तक चुनाव होने वाले हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा चुनावी दांव खेला है। उन्होंने विधानसभा में ऐलान किया कि राज्य में और 19 नए जिले और तीन संभाग (मंडल) बनाए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश में जिलों की संख्या 50 हो जाएगी।
इसके अलावा जयपुर के भी दो हिस्से किए जाएंगे। जयपुर शहर को उत्तर और दक्षिणी हिस्से में बांटा जाएगा।
ये बनेंगे तीन नए संभाग
बांसवाड़ा
पाली
सीकर
ये होंगे राज्य के नए जिले
जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, दूदू, कोटपुतली, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, फलोदी, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना, गंगापुर सिटी, खेतड़ी, नीमकाथाना, फलौदी, सलम्बूर, सांचोर, शाहपुरा।
गहलोत बोले- काफी दिन से हो रही थी नए जिलों की मांग
अशोक गहलोत ने कहा कि हमें राज्य में कुछ नए जिलों के गठन की मांग मिली थी। इन प्रस्तावों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई थी, और हमें अंतिम रिपोर्ट मिल गई है। मैं अब राज्य में नए जिलों के गठन की घोषणा करता हूं।
महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर बनेगा गोविंद देव मंदिर
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर को उज्जैन महाकाल के मंदिर परिसर की तरह कॉरिडोर बनाकर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा तीर्थराज पुष्कर विकास प्राधिकरण के गठन की भी सीएम अशोक गहलोत ने घोषणा की है।
सिंचाई के लिए 37 करोड़ रुपए मंजूर
इस बीच, सीएम गहलोत ने सिंचाई क्षमता बढ़ाने और नहरों और बांधों में पानी की बर्बादी को रोकने की परियोजनाओं के लिए 37 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
परियोजनाओं के तहत बांसवाड़ा जिले के कागड़ी बांध का 10 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा 11.73 करोड़ रुपये का इस्तेमाल गजाधरपुरा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जयपुर की कालवाड़ तहसील में कलाख बांध तक नहर की लाइनिंग के लिए किया जाएगा।
सवाईमाधेपुर में नहर को किया जाएगा पक्का
सवाईमाधोपुर जिले की बामनवास तहसील के मोरा सागर बांध से नहर को 15.03 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पक्का किया जाएगा।
परियोजनाओं से सिंचाई क्षमता में सुधार होगा और पानी की बर्बादी कम होगी। गहलोत ने 2022-23 के बजट में बांधों और नहरों के जीर्णोद्धार के लिए 800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की थी। इनमें से 611.95 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं।
पेयजल पर 362.13 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
गहलोत ने विधानसभा को बताया कि राजस्थान सरकार उदयपुर जिले के 367 गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 362.13 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सोम-कमला-अंबा बांध से इन गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली परियोजना के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें: Sikar News: शेखावटी महोत्सव में बोले सीएम गहलोत- भाजपा वीरांगनाओं को सड़क पर लाकर बेइज्जती कर रही
(Xanax)
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
15 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines