हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

माइक का साइज बढ़ा दीजिए... भाजपा विधायक की स्पीकर से अजीबो-गरीब मांग

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने स्पीकर वासुदेव देवनानी से अपने माइक का साइज बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र में इन दिनों सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है। प्रश्नकाल के दौरान भी राज्य के कई विधायकों ने अपने क्षेत्र के कई मुद्दों को उठाया और मंत्रियों का ध्यान खींचा है। विधानसभा में मुद्दों की इस बहस के बीच भाजपा के विधायक श्रीचंद्र कृपलानी की मांग ने पूरे सदन का माहौल बदल दिया। विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने विधानसभा अध्यक्ष से माइक का साइज बढ़वाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि माइक छोटा होने की वजह से उन्हें झुककर बोलने में परेशानी हो रही है।

‘मेरे माइक का साइज बढ़ा दीजिए’

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी की बारी आई। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने उनसे पूरक प्रश्न पूछने को कहा। इसी बीच विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने स्पीकर वासुदेव देवनानी से अजीबो-गरीब मांग कर दी। उन्होंने अध्यक्ष महोदय से कहा कि मेरे लिए मेरी टेबल पर जो माइक लगा हुआ है, उसकी ऊंचाई बढ़वा दीजिए। मेरे पीठ में दर्द है। माइक की लंबाई छोटी होने की वजह से बार-बार झुक कर बोलने में परेशानी होती है। इस पर विधानसभा स्पीकर तत्काल कोई आश्वासन नहीं दे पाए और उन्होंने कहा कि तो आप अपना दूसरा प्रश्न पूछ लीजिए, जिसके बाद सदन के सदस्यों की हंसी छूट गई।

सदन में बयां किया दर्द

बता दें कि विधायक चंद कृपलानी की हाइट 6.2 फीट के करीब है। विधानसभा में सदस्यों के बीच जो माइक लगा है, वह मुश्किल 2 फीट ऊंचा होता है। ऐसे में लंबी हाइट रखने वाले विधायकों को झुककर बोलना पड़ता है, ताकि उनकी आवाज साफ-साफ सुनाई दे सके। आज अपना यही दर्द अध्यक्ष चंद्र कृपलानी ने विधानसभा में बयां कर ही दिया।

वैसे, श्रीचंद कृपलानी चित्तौड़गढ़ से एक बार सांसद और अब चौथी बार विधायक चुने गए हैं। वसुंधरा सरकार में वह शहरी विकास और आवास मंत्री भी रह चुके हैं और अब 16वीं विधानसभा के सदस्य भी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें