Rajasthan Budget Session 2025: राजस्थान विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति ने 21 मार्च तक के लिए विधानसभा के काम तय कर दिए हैं। आज मंगलवार को विधानसभा में सहकारिता की अनुदान मांगें रखी जाएंगी। इसके बाद सभी कटौती प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब आएगा। इसके साथ ही राजस्थान का बजट सदन से पारित होगा। सीएम अपने जवाब के दौरान प्रदेश के लिए कई और बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
विधानसभा में 12 से 21 मार्च तक अलग-अलग महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा का कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें 12 मार्च को सदन में राजस्थान माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025, भरतपुर विकास प्राधिकरण विधेयक, 2025, बीकानेर विकास प्राधिकरण विधेयक, 2025, राजस्थान वित्त विधेयक, 2025, और राजस्थान विनियोग विधेयक, 2025 पारित किए जाएंगे। 13 से 18 मार्च तक कोई काम नहीं होगा। वहीं 19 मार्च को सेलेक्ट कमेटी का प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसी दिन राजस्थान ग्राउंड वाटर कंजर्वेशन और प्रबंधन प्राधिकरण विधेयक, 2025 को पारित किया जाएगा।
20 और 21 मार्च को भी जरूरी विधेयक पारित होंगे
20 मार्च को राजस्थान के विश्वविद्यालयों से संबंधित कानूनों में संशोधन के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय विधियां विधेयक, 2025 पर चर्चा होगी और इसे पारित किया जाएगा। 21 मार्च को राजस्थान भू-राजस्व (संशोधन और विधिमान्यकरण) विधेयक, 2025 को भी सदन की मंजूरी के बाद पारित किया जाएगा।
जयपुर की ऑडिट रिपोर्ट होगी पेश
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी CAG अनुपालन लेखा परीक्षा सिविल एवं वाणिज्यिक प्रतिवेदन 2022 सदन में पेश करेंगी। स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग का लेखा परीक्षा प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखा जाएगा। मंत्री गौतम कुमार स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन लिमिटेड, जयपुर की ऑडिट रिपोर्ट और राजस्थान राज्य सहकारी संघ की ऑडिट रिपोर्ट पेश करेंगे।
सदन में याचिकाएं लगाई जाएंगी
शेरगढ़ की तहसील मुख्यालय नाथडाऊ में अनुसूचित जनजाति का छात्रावास खोलने के संबंध में विधायक बाबू सिंह राठौड़ याचिका लगाएंगे। पल्लू में उपखंड अधिकारी कार्यालय की स्थापना के संबंध में विधायक अमित चाचाण याचिका लगाएंगे। नोहर फीडर नहर का पुनर्निर्माण कराए जाने के संबंध में भी चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें- ‘बलात्कारियों को नपुंसक बना देना चाहिए’; Haribhau Bagade कौन? जिन्होंने एक बयान से गरमा दी सियासत
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines