Rajasthan Budget Session 2025 : राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र 2025 में फोन टेपिंग का मामला गरमाया हुआ है। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार से जवाब मांग रहा है, लेकिन भजनलाल सरकार चाहती है कि बजट पेश होने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा हो। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में इस मामले का कोई समाधान नहीं निकला।
राजस्थान में फोन टेपिंग मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने चेतावनी दी कि जब तक राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल के फोन टेपिंग मामले को लेकर भजनलाल सरकार विधानसभा में जबाब नहीं देती है, तब तक न सदन चलने दिया जाएगा और न ही बजट भाषण पढ़ने दिया जाएगा।
राजस्थान विधानसभा में 19 जनवरी को डिप्टी सीएम दीया कुमारी राज्य का बजट पेश करेंगी। टीकाराम जूली ने कहा सरकार बताए कि फोन टेप क्यों किए जा रहे हैं। उधर, कानून मंत्री जोगा राम पटेल ने फोन टेपिंग के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस गतिरोध को खत्म करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई, लेकिन बैठक बेनतीजा रही। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पिछले 10 दिनों से विधानसभा में जोरदार हंगामा कर रही है।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
47 mins agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
20 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
23 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines