Rajasthan Budget Session 2025: राजस्थान विधानसभा बजट सत्र का 8वां दिन है। आज सदन में प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा में सोमवार को कृषि विभाग, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग और ऊर्जा विभाग से संबंधित सवाल-जवाब किए जाएंगे। इसके साथ ही सदन में इन सभी विभागों के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।
मंत्री का ध्यानाकर्षण
सदन में विधायक अजय सिंह नागौर और डीडवाना कुचामन जिलों के किसानों को साल 2023 की खरीफ और रबी की फसलों का बीमा क्लेम दिलवाने के मामले में कृषि मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं, विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी द्वारा आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर की तरफ से ट्रांसफर के बाद भी फर्जी पट्टे जारी करने और उक्त पट्टों का रिकॉर्ड नगर परिषद में नहीं होने के मुद्दे पर नगरीय विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।
इसके अलावा, आज सदन में वार्षिक प्रतिवेदन (Annual Report) रखे जाएंगे। इसमें मंत्री जोराराम कुमावत की तरफ से बीकानेर के राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का साल 2010 से 2025 का एनुअल रिपोर्ट पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather Alert: अहमदाबाद समेत इन शहरों में गर्मी का येलो अलर्ट, 40 से 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
इन मुद्दों होगा ध्यानाकर्षण
इसके साथ ही सदन में याचिकाएं भी लगाई जाएंगी। जिसमें विधायक कैलाश वर्मा बगरू के गांव अजयराजपुरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड किए जाने की याचिका लगाएंगे। वहीं, विधायक ललित मीणा किशनगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंवरगढ़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड करने की याचिका लगाएंगे। इसके अलावा विधायक डॉ. शिखा मील बराला चौमू में भू प्रबंधन विभाग द्वारा किए जा रहे डिजिटल सर्वे से पैदा हुई समस्याओं के समाधान को लेकर याचिका लगाएंगी। इसी तरह विधायक अनीता जाटव हिंडौन सिटी के खारी नाले की सफाई और तकनीकी खामियों को दूर करने की याचिका लगाएंगी।
इसके अलावा, आज सदन में बजट 2025-26 के लिए अनुदान की मांगों पर विचार और मतदान होगा। उद्योग विभाग और वन एवं पर्यावरण से जुड़ी मांगों को सदन में चर्चा के बाद पारित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
21 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines