Rajasthan Assembly Budget: राजस्थान विधानसभा में आज सीएम अशोक गहलोत ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि पीएम दौसा आ रहे हैं। यह अच्छा मौका है। हम सब उन्हें मिलकर ईआरसीपी का मुद्दा याद दिलाएं या हम सब मिलकर दिल्ली चलें। पीएम चाय पिलाएं तो ठीक, इतनी तो (Rajasthan Assembly Budget) पीएम की याददाश्त है कि उनका किया हुआ वादा याद आ जाएगा।
सीएम गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विपक्ष ने चार साल निकाल दिए, लेकिन कोई मुद्दा खड़ा नहीं कर सके। अभी बीजेपी ने जन आक्रोश यात्रा निकाली उसमें न जन दिखा, न आक्रोश।
और पढ़िए –UP MLC चुनावः BJP के जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते, 1986 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा
उन्होंने पेपर लीक मामले पर कहा कि पेपर लीक गंभीर मामला है। पूरे देश में पेपरलीक के गैंग बन चुके हैं। गुजरात में पेपरलीक हो गया, वहां बच्चे सड़कों पर आ गए। हम सबको मिलकर इस पर चिंतन करना होगा।
कटारिया ने सरकार को घेरा
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1621109313455656960?cxt=HHwWgMDQqZyVq_8sAAAA
इससे पहले पेपर लीक मामले पर सदन में बहस के दौरान कटारिया ने कहा कि (Rajasthan Assembly Budget) राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पेपर लीक बहुत गंभीर मामला है। पहले रीट परीक्षा का पेपर जयपुर में शिक्षा संकुल से बाहर कैसे आ गया? प्राइवेट लोगों को किसने लगाया? डबल लॉक की चाबी से पेपर निकल जाए तो राजस्थान का बच्चा किसको दोष देगा?
कटारिया ने कहा- सीनियर टीचर भर्ती का पेपर लीक हुआ। यह पेपरलीक लीक नहीं हुआ, यह बहुत बड़ा स्कैंडल है। यह तो बच्चों ने ही सूचना दे दी और उदयपुर एसपी ने कार्रवाई कर दी। रात आठ बजे नकल करने के लिए गाड़ी में बैठाया और दो बजे पेपर दिया। एसपी ने पीछा करके सभी साधनों सहित पकड़ लिया।
और पढ़िए –Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना के खिलाफ CM खट्टर, कहा- दिवालिया हो जाएगा भारत
गहलोत बोले- कटारिया जी मोदी को इंप्रेस करने के लिए भाषण दे रहे थे
सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पूरा भाषण भावनाओं पर टिका था और झूठ का पुलिंदा था। केंद्र सरकार सबको साथ लेकर चल रही है, इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता। हमारा तो मुद्दा ही यही है। आज देश में किस तरह का माहौल है।
लोकसभा में बीजेपी से एक भी सांसद मुस्लिम नहीं है, आप किस आधार पर साथ लेकर चलने की बात करते हो। चुनाव आने वाले हैं ना इसलिए मोदीजी को इंप्रेस करने के लिए भाषण दे रहे थे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines