Rajasthan Budget: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट 10 फरवरी को पेश करेंगे। इससे पहले 8 फरवरी को बजट पेश किया जाना था। लेकिन कार्य सलाहकार समिति के निर्णय के बाद बजट पेश करने की तारीख बदल दी गई है। वहीं, 3 से 9 फरवरी तक सदन की छुट्टी रहेगी।
सीएम अशोक गहलोत बजट पर चर्चा के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब (Rajasthan Budget) 16 फरवरी को देंगे। बता दें के फिलहाल अशोक गहलोत निमोनिया से पीड़ित है, इसलिए ये बड़ा निर्णय कार्य सलाहकार समिति द्वारा लिया गया है।
और पढ़िए –UP MLC चुनावः BJP के जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते, 1986 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा
कल्ला बोले- सीएम डिजिटल योजना बंद नहीं की है
इससे पहले गुरुवार को सरकार ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन योजना बंद नहीं की है। बीजेपी विधायक कालीचरण सर्राफ के प्रश्न का उत्तर देते हुए शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला (Rajasthan Budget) ने कहा कि राजस्थान सरकार ने 2022 के बजट में सीएम डिजिटल योजना शुरु करने की घोषणा की है।
कल्ला ने कहा कि मुफ्त स्मार्टफोन योजना के लिए बजट में पहले 1200 करोड़ और फिर 3400 करोड़ का प्रावधान किया गया। अभी भी 2600 करोड़ का बजट प्रावधान किया हुआ है। इसका काम प्रक्रिया में है।
कटारिया बोले- पिछले बजट की घोषणा का अब तक नहीं अता-पता
मंत्री के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सवाल उठाते हुए कहा- पिछले बजट की घोषणा का अब तक अता-पता नहीं है। सरकार की मंशा क्या है? इस पर मंत्री कल्ला ने कहा- योजना बंद नहीं की है। प्रक्रिया में समय लगता है। अभी इंटरनेशनल बाजार में सेमीकंडक्टर की कमी चल रही है। अभी केंद्र सरकार ने भी मोबाइल के टैक्स में बदलाव किया है।
और पढ़िए –Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना के खिलाफ CM खट्टर, कहा- दिवालिया हो जाएगा भारत
इनके खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
बीजेपी ने उन सभी मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया है जिन्होंने 25 सितंबर को स्पीकर के सामने पेश होकर विधायकों के इस्तीफे दिए थे। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव सौंपा है। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी ने और मंत्री महेश जोशी के खिलाफ रामलाल शर्मा ने विशेषाधिकार हनन को नोटिस दिया है।
बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी ने मंत्री रामलाल जाट, अनिता भदेल ने सरकारी उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी और जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस विधायक रफीक खान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को नोटिस दिया है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines