के जे श्रीवत्सन, जयपुर
Rajasthan Budget 2025: कल यानी 19 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश किया जाएगा। आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव (व्यय) नवीन जैन, शासन सचिव (राजस्व) कुमारपाल गौतम, निदेशक (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे।
इस बजट में सीधे वित्तीय प्रावधानों को प्राथमिकता देने की बजाय सरकार जन भागीदारी के सहयोग से उन्हें पूरा करने की इच्छा का ऐलान कर सकती है। बाकायदा इसके लिए सरकार की तरफ से सांसद विधायकों के जरिए अलग-अलग जिले के प्रतिनिधियों से बातचीत भी की गई । युवा स्वास्थ्य शिक्षा और महिला कल्याण से जुड़े बड़ी घोषणाएं बजट में संभव है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी कल विधानसभा में बजट पेश करेंगी।
किसानों के लिए खास ऐलान
इस बजट में युवाओं के लिए भर्तियों का पिटारा खोलने के साथ ही शहर-गांव में विकास की जलधारा बहाने की संभावना जताई जा रही है। यानी कि लगातार प्रदेश के बढ़ते कर्ज के बावजूद बजट में जनता को कई सौगात मिलने की संभावना है। वैसे भी वित्त विभाग का दावा है कि पिछले बजट की 70 फीसदी बजट घोषणा नौकरी क्रियान्विती हो चुकी है, ऐसे में भजनलाल सरकार कल पेश किए जाने वाले अपने बजट में किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में कई योजनाओं में मौजूद अनुदान राशि को बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।
पशु बीमा, फसल बीमा जैसे ऐलान
इसमें ब्याज मुक्त फसली ऋण को राशि में बढ़ोतरी , किसानों को दिन में बिजली देने की दिशा में कदम उठाने के साथ ही पीएम सम्मन निधि की राशि को बढ़ाने, एमएसपी खरीद पर बोनस बढ़ाने, पशु बीमा फसली बीमा जैसे बड़े ऐलान भी हो सकते हैं। भजनलाल सरकार ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए 9 जिलों और तीन संभागों को खत्म कर दिया है, लेकिन जिन जिलों को बरकरार रखा गया है उन आठ जिलों में आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए सरकार इस बजट में योजनाबध्द तरीके से कार्यों का ऐलान कर सकती है। ताकि नए जिलों में जनता की सुविधाओं के मद्देनजर विभागों का ढांचा खड़ा किया जा सके।
एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी
जहां तक नौकरियों की बात है बजट में सरकार एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा करने के साथ ही निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने का ऐलान कर सकती है। विधानसभा चुनाव के वक्त सरकार ने 5 सालों में चार लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है और दावा किया जा रहा है कि अब तक करीब 60,000 सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी है और जुलाई महीने तक कुल 1 लाख नौकरियां दे दी जाएगी।
अगले वित्तीय वर्ष में 81,000 पदों पर भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर भी जारी किया गया है। बजट को लेकर वित्तमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पिछले साल का बजट भी ऐतिहासिक था और इस बार का बजट भी मुख्यमंत्री भजनलाल के दिशा निर्देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से डबल इंजन की सरकार एक अच्छा बजट पेश करेगी। जिसमें सबके लिए सब कुछ होगा।
ये भी पढ़ें : महाकुंभ से लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, जयपुर बाईपास पर ट्रेलर से टकराई कार
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines