Rajasthan: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर में शुक्रवार देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन को फायरिंग कर गिरा दिया। इस दौरान 6 किलो हेरोइन भी मिला है। BSF ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
दरअसल, CID जोन श्रीगंगानगर को इनपुट मिला था कि बॉर्डर उस पर बैठे तस्कर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले हैं। CID जोन को इलाके में ड्रोन एक्टिविटी का पता लगा तो BSF के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।
भारतीय सीमा में घुस गया था ड्रोन
BSF ने बयान जारी कर कहा, ‘3-4 फरवरी की आधीरात सेक्टर श्रीगंगानगर के श्रीकरनपुर में भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात जवानों ने पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन किया। इस दौरान एक पाक ड्रोन को मार गिराया, जो भारत में प्रवेश कर गया था।
तलाशी के दौरान एक पाकिस्तानी ड्रोन और लगभग 6 किलोग्राम वजन वाले संदिग्ध नशीले पदार्थों के छह पैकेट वाले दो बैग जवानों को मिले हैं।
एक दिन पहले पंजाब में ड्रोन ने की थी घुसपैठ
एक दिन पहले BSF ने पंजाब में भी एक ड्रोन को फायरिंग कर गिराया था। ड्रोन 2 फरवरी की रात करीब ढाई बजे अमृतसर सेक्टर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। ड्रोन के साथ 5 किलो हेरोइन का एक पैकेट भी बरामद किया गया था।
यह भी पढ़ें: Sid-Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की मेहंदी आज, फूलों और राजस्थानी परंपरा से सजा सूर्यगढ़ पैलेस, देखें तस्वीरें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines