पत्नी को मनाना इस युवक को पड़ गया भारी, आप मत कर देना ससुराल जाकर ये गलती, वरना...
Edited By Rakesh Choudhary

Crime News
Edited By Rakesh Choudhary

Crime News
Rajasthan Crime News: राजस्थान के हनुमानगढ़ में नाराज हुई पत्नी को मनाना एक युवक को भारी पड़ गया। नाराज होकर पीहर गई पत्नी को मनाने के लिए ससुराल पहुंचे पति पर उसके सालों ने फायरिंग कर दी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार शाम को हनुमानगढ़ जिले के रावतसर गांव की है।
बता दें कि गंगानगर के रावतसर के रहने वाले बलवीर का उनकी पत्नी कोयली से किसी बात को पिछले 1 सप्ताह से विवाद चल रहा था। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने पीहर हनुमागनढ़ चली गई। पत्नी को मनाने के लिए उसका पति भी ससुराल हनुमानगढ़ चला गया। लेकिन यहां समझाइश करने आए पति का बात-बात में अपने साले से झगड़ हो गया। इसके बाद उसके दोनों सालों ने वहां रखी अवैध बंदूक से अपने जीजा पर गोली पर चला दी। इस घटना के बाद दोनों साले फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। दोनों के 4 बच्चे भी हैं। पूरा परिवार गांव में खेती-बाड़ी करके अपना गुजर बसर चलाता था। वहीं महिला के ससुराल की मानें तो दोनों पति-पत्नी का एक महीने पहले एक्सीडेंट हुआ था जिससे महिला के मुंह पर चोट आ गई। जब यह बात कोयली ने अपने घर वालों को बताई तो उसके घर वालों ने नाराज होकर बच्चों और महिला को घर बुला लिया। इसके बाद पति नाराज पत्नी को मनाने पहुंचा तो उसके दोनों सालों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
ये भी देखेंः
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: