हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजस्थान में बोलेरो-कैंपर की भिडंत; दो की मौत, 9 घायल, दर्शन करने जा रहा था परिवार

विज्ञापन

नागौर: राजस्थान के नागौर में मेड़ता के पास रविवार सुबह हुई बोलेरो और कैंपर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। हादसे का शिकार लोग बोलेरो से बुटाटी स्थित संत चतुरदास महाराज की धाम पर फेरी लगाने जा रहे थे।

नेशनल हाईवे 58 पर हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा नेशनल हाईवे 58 स्थित दरियाव खेजड़ा और लांछ की ढाणी के बीच में हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही गाड़ियों के ड्राइवर साइड के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल सभी लोगों को अजमेर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-Rajasthan: स्कूल बस-ट्रक की टक्कर में प्रिंसिपल-छात्रा की मौत, 20 घायल, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन

संत चतुरदास महाराज के धाम जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक सवाईमाधोपुर से एक परिवार के लोग बोलेरो से बुटाटी स्थित संत चतुरदास महाराज के धाम जा रहे थे। बुटाटी धाम नागौर से 52 किलोमीटर दूर अजमेर-नागौर मार्ग पर कुचेरा कस्बे के पास है। इसे यहां चतुरदासजी महाराज के मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर चतुरदासजी की समाधि है। यह हादसा बुटाटी धाम से 23 किमी पहले हुआ। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजमेर ले जाते वक्त एक घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया। 8 घायलों में से 3 की हालत नाजुक है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola